जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
पश्चिम विधानसभा की विजय आभार रैली स्थगित

जबलपुर दर्पण। पश्चिम विधानसभा के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह की जीत के उपरांत सोमवार 4 दिसंबर को निकाली जाने वाली विजय आभार रैली आगामी समय के लिए स्थगित की गई है। गौरतलब है कि सोमवार 4 दिसंबर को संसद सत्र के प्रारंभ होने और इस संदर्भ में आयोजित आवश्यक बैठक में राकेश सिंह के भाग लेने दिल्ली रवाना होने के कारण, आभार रैली को आगामी समय के लिए स्थगित किया गया है।


