जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नीट यूजीसी 2024 परीक्षा में 3 छात्रों को मिलें 700 से अधिक अंक

जबलपुर दर्पण। देश भर में प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारियों के प्रसिद्ध आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) जबलपुर के 64 छात्रों ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा घोषित परिणामों में नीट यूजीसी की 600 और उससे अधिक अंक प्राप्त कर शहर प्रदेश और संस्था का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, लगन और एईएसएल द्वारा प्रदान की गई उच्च गुणवत्ता वाली कोचिंग का प्रमाण है। परीक्षा में 3 छात्रों ने 700 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। प्रांजल खत्री ने परीक्षा में 715 अंक लाकर कर देश में 246वां स्थान प्राप्त किया, मानव खत्री ने 706 अंक प्राप्त कर 772वां और रचित ग्रोवर ने 705 अंक के साथ देश में 1,104वां स्थान हासिल किया।

एईएसएल के क्लासरूम प्रोग्राम में छात्रों ने नीट की तैयारी की, जिसे दुनिया भर में होने वाली सबसे कठिन प्रवेश परीक्षाओं में से एक माना जाता है। वे अपनी इस सफलता का श्रेय कांसेप्ट की आसान और गहन समझ और अनुशासित स्टडी टाइम टेबल को देते हैं। छात्रों ने कहा, “हम आभारी हैं कि आकाश ने हमें दोनों में मदद की है। एईएसएल से सामग्री और कोचिंग यदि नहीं होती, तो हम इतने थोड़े समय में अलग अलग कई विषयों के कांसेप्ट को नहीं समझ पाते।”

छात्रों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) के रीजनल डायरेक्टर डॉ. एचआर राव ने कहा, “हम छात्रों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई देते हैं। पूरे देश से 20 लाख से अधिक छात्र नीट 2024 में शामिल हुए। उनकी यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत और लगन के साथ-साथ उनके माता-पिता के समर्थन की भी बखूबी बयां करती है। हम अपने छात्रों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट का आयोजन साल में एक बार किया जाता है। यह उन छात्रों के लिए एक प्रतियोगिता परीक्षा है जो भारत में सरकारी और निजी संस्थानों में स्नातक चिकित्सा (MBBS), दंत चिकित्सा (BDS) और आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध, होम्योपैथी (BAMS, BUMS, BHMS आदि) पाठ्यक्रम करना चाहते हैं, साथ ही विदेश में प्राथमिक चिकित्सा योग्यता प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों के लिए भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88