जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

राज्य स्तरीय शालेय कुराश प्रतियोगिता में दस खिलाड़ियों का हुआ चयन

जबलपुर दर्पण। बरेला नगर के दस खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय शालेय कुराश प्रतियोगिता में सुनिश्चित की अपनी जगह । जबलपुर सम्भाग स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में जबलपुर,नरसिंहपुर एवं अन्य जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। सम्भाग स्तरीय शालेय कुराश प्रतियोगिता में जबलपुर जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे बरेला नगर के खिलाड़ी प्रियम सोनकर , प्रिंस सोनकर, तान्या सोनकर,सागर मार्को, सचिन चक्रवर्ती,करन चक्रवर्ती,राज भाट, सुमित लोधी ,हर्ष यादव,सान्या रैकवार ने अपने – अपने आयु व वजन वर्ग में नरसिंहपुर जिले के खिलाड़ियों को हराकर स्वर्ण पदक अर्जित करते हुए आगामी 12/10/2022 को विदिशा जिले में आयोजित होने जा रही राज्य स्तरीय शालेय कुराश प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया । बरेला नगर के उक्त खिलाड़ी वर्तमान में सी.एम. राइज शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरेला में खेल शिक्षक अनिल सोनकर एवं मार्शल आर्ट खेल प्रशिक्षक जयराज चौधरी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं । बरेला नगर के उक्त खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर सम्भागीय क्रीड़ा अधिकारी आशा सिसोंदिया, जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदा सोनी , सी.एम.राइज शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरेला प्राचार्य डॉ देवेन्द्र कुमार गुप्ता,उप प्राचार्या श्रृद्धा शुक्ला, वरिष्ट शिक्षक राजकुमार परोहा,यू.सी.राय ,के.एल.सोनकर स्कूल प्राचार्य मदन साहू, मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी की संरक्षिका अर्जुन अवार्डी मधु यादव, संरक्षक मिलन मुखर्जी, अध्यक्ष राजकुमार यादव (अंतरराष्ट्रीय मार्शल खेल प्रशिक्षक ) वरिष्ट उपाध्यक्ष गुड्डू नवीं (एम.आई.सी.सदस्य प्रतिनिधि नगर निगम जबलपुर) , उपाध्यक्ष मिलिंद्र भालेकर (सम्पादक सम्यक एक्सप्रेस समाचार पत्र), महासचिव शिवानी बेन, संयुक्त सचिव जयराज चौधरी,झामसिह तेकाम , कोषाध्यक्ष सुजेश नायडू ,सी.एम.राइज शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरेला खेल शिक्षक अनिल सोनकर,अमितोष वैष्णव, बृजेश चौकसे , आदि ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित कर इनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88