यूनिवर्सल गर्ल्स कॉलेज पांढुरना में युवा उत्सव का हुआ आयोजन।

पांढुरना जबलपुर दर्पण । पांढुरना जिले के एकमात्र कन्या महाविद्यालय यूनिवर्सल गर्ल्स कॉलेज, पांढुरना में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार “युवा उत्सव” का आयोजन किया गया है।
जिसमें दिनांक 13/10/2025 दिन सोमवार को उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया।
उद्घाटन समारोह के पश्चात साहित्यक पक्ष के अंतर्गत भाषण, वाद- विवाद, प्रश्न मंच के साथ रंगोली का भी आयोजन किया गया।
जिसमें भाषण विधा में प्रथम- खुशी किनकर,द्वितीय- साक्षी मदनकर,तृतीय- स्नेहल बेलखड़े रहीं। तथा वाद विवाद विधा में पक्ष- आरती खवसे,विपक्ष- साक्षी मदनकर का रहा है साथ ही प्रश्नमंच विधा में प्रथम सलोनी गोरे, द्वितीय, खुशी किनकर एवं तृतीय स्थान पर रही रुकया अहमद रहीं। दिनांक 14/10/2025 को रूपांकन पक्ष का आयोजन किया गया जिसमें रंगोली विधा में प्रथम स्थान सलोनी कोरडे, द्वितीय प्रियंका ठवरे, तृतीय स्थान शीतल देशमुख का रहा। पोस्ट निर्माण में प्रथम स्थान करिश्मा हिंगवे,द्वितीय निशा घाटोडे ,तृतीय देवांगिनी डोबले का रहा।
चित्रकला विधा में प्रथम स्थान वैष्णवी पराड़कर, द्वितीय प्रिया गुगुसकर का रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रकाशचंद्र छागाणी, विशेष अतिथि श्री पंकज नाइक, भोजराज कराले सर एवं महाविद्यालय प्राचार्य महेश कुमार विश्वकर्मा , युवा उत्सव प्रभारी विनीता पराड़कर के साथ समस्त स्टॉफ एवं संपूर्ण छात्राएं उपस्थित रहीं।



