लॉक डाउन में शराब की बिक्री बंद करने का नारा हुआ था बुलंद

जबलपुर।लव डॉन के आरंभिक दिनों में देश लगभग पूरी तरह से बंद हो गया था आम जनजीवन ठप हो गया था और इस सब में एक खुशी की बात यह थी कि शराब की बिक्री और उसका सेवन पूर्णतया बंद था ऐसी स्थिति में शराब का सेवन करने वालों से पीड़ित लोग और उनके परिजन खुश हुए कि संभवत यदि शराब बंद हो जाए तो अब उनके घर की और शराब का सेवन करने वालों की शारीरिक मानसिक और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा अखिल भारतवर्षीय दिगंबर महिला परिषद की जागृति शाखा पाटन के द्वारा शराब की बिक्री पूर्णतया बंद करने का नारा बुलंद किया गया था।सभी सदस्यों ने एकजुट होकर यह हुंकार भरी थी यदि भारत को कोरोना से बचाना है तो शराब की बिक्री पूर्णतया प्रतिबंधित होनी चाहिए।



