किसानों और आम जनता को ठग रही मोदी व शिवराज सरकारः राकेशतिवारी

बढ़ती महंगाई और कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन
मण्डला। देश में लगातार बढ़ रही महंगाई और केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों से आम नागरिकों पर पड़ रहे आर्थिक बोझ ने अब विरोध का स्वरूप ले लिया है। पेट्रोल डीजल रसोई गैस सहित दैनिक उपभोग की वस्तुओं के लगातार बढ़ रहे दामों व नए कृषि कानूनों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को स्थानीय गांधी स्मारक में धरना दिया। केंद्र व राज्य सरकार की गलत आर्थिक नीतियों पर जमकर बरसते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष एड राकेश तिवारी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की शिवराज सरकार की नाकामियों और गलत नीतियों के कारण आज देश मे महंगाई चरम पर पहुंच गई है। आम जनता पर टैक्स का भारी बोझ लाद दिया गया है। पेट्रोल डीजल में जितना टैक्स सरकारो द्वारा लिया जा रहा है उतनी तो पेट्रोल डीजल की कीमत भी नहीं है। कीमत से ज्यादा टैक्स वसूली करके सरकार अपने प्रचार कार्यक्रमों में धन बर्बाद कर रही है। आज देश को पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रखने जैसी स्तिथियाँ दिखाई देने लगी हैं। ऐसा लगने लगा है मानो अब देश के पूंजीपति ही देश की सरकार चला रहे हैं। एक महीने में रसोई गैस के दाम 100 रुपये से ज्यादा बढ़ा दिए गए हैं आम जनता अब महंगाई से कराहने लगी है। कोरोना की मार से आम आदमी वैसे ही आर्थिक रूप से पिछड़ गया है और रही सही कसर केंद्र राज्य की सरकारें पूरी कर रही हैं। बाजार में सब्जियों किराना सहित दैनिक उपभोग की सामग्रियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। ये सरकारें इतनी निर्दयी हो चुकी हैं कि अब इन्होंने किसानों को बर्बाद करने का लक्ष्य बना लिया है। उसके लिए तीन नए कृषि कानून लाये गए हैं जो सही मायनों में किसानो को बर्बाद करके पूंजीपतियों को आबाद करने वाले कानून हैं। देश का किसान सड़को पर आंदोलन करके पिछले 22 दिनों से यह मांग कर रहा है कि ये कानून हमें नही चाहिए लेकिन केंद्र की मोदी सरकार पूंजीपतियों के दबाब में इन कानूनों को निरस्त नहीं कर रही है। यह देश मे पहली बार हो रहा है कि किसान ये कह रहे हैं कि हमें अपना भला नहीं करवाना है और सरकार है कि जबरदस्ती किसानों का भला करना चाहती है। जब किसान ही इन कृषि कानूनों को नहीं चाहते हैं तो सरकार जबरन इन कानूनों को क्यों लागू कर रही है। मोदी व शिवराज सरकार आम जनता व किसानो को ठगने का का काम कर रही है। गांधी स्मारक पर धरना देने के उपरांत राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने व नए कृषि कानुनो को निरस्त करने की मांग की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष एड राकेश तिवारी, संजय परिहार, भोजराज भेाजू, अदीब गौरी, अनूप बासल, शिवराज कछवाहा, प्रदीप खारबिंदा, एड संजय चौरसिया, राजेन्द्र राजपूत, अमित शुक्ला, दीपेश बाजपेयी, राजेश कछवाहा, धनसिंग पडवार, छवि कछवाहा, मुकेश कछवाहा, श्रीकांत कछवाहा, अमित पांडेय, हमराज अख्तर, रंजीत सिंह, सतीश झरिया, महेंद्र चंद्रोल, गणेश पटेल, लखन ठाकुर, अजय चौरसिया, भोज लाल तेकाम, अखिलेश कछवाहा, बब्बी राय, सैयद मंजूर अली, एड शेख शहजाद, छोटे लाल चक्रवर्ती, सुभाष पांडेय, योगेश उपाध्याय, वीरेंद्र रॉबिन बड़गैया, राहुल सिंगोर, चांद खान, प्रहलाद बसंत मरावी, जय बघेल, जावेद कुरैशी, अमर लाहोरिया, हनी बर्वे, नरेंद्र, जितेंद्र यादव, शिवम् तिवारी, विनय वरदानी, आलोक पटेल, एड रजनीश रंजन उसराठे, कुलदीप कछवाहा, एड नीलू शुक्ला, श्रीमति रेखा परते, सुलोचना ठाकुर, शकुन जघेला, रोहणी स्वरूप, सुमन श्रीवास, रेशमा अल्वी सहित काफी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



