खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशसिहोरा दर्पण

हाय राम  फिरसे निकले कोरोना संक्रमित रोगी क्या करें हम

कोरोना वायरस महामारी के चलते सिहोरा तहसील के कुम्ही सतधारा में तहसीलदार राकेश चौरसिया,आर आई अनिल पांडे, पटवारी राहुल तिवारी, की टीम कोरोना संक्रमित और  होम क्वारेन्टीन लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे । कुम्ही सतधारा को पिछले करीब तीन सप्ताह  पूर्व मिनी कंटेनमेंट जोन बनाया गया था । कूम्ही सतधारा में 8 लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए थे । सहायक सचिव सौराभ खान,  सरपंच पति मोनव्वर खान व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा 9 मई निरीक्षण करने पहुंचे तहसीलदार राकेश चौरसिया को बताया कि कूम्ही सतधारा को पूर्व में 8 करोना संक्रमित रोगी पाए गए थे । अब 14 दिन ओम क्वारेन्टीन  व उप स्वास्थ्य केंद्र के इलाज पर ग्राम कुम्ही सतधारा करोना संक्रमित रोगी मुक्त होने की संभावना बताया गया था ।  परंतु 10 मई पुनः कोरोना वायरस संक्रमित रोगी पाया गया है।  निरीक्षण करने पहुंचे तहसीलदार ने साचेत करते हुए,  पुलिस विभाग मझगवाॅ के  टीआई  एएल सरयाम सहित पंचायत सचिव, सहायक सचिव , आगनबाडी कार्यकर्ता, व कोटवार को हिदायत देते हुए, बताया कि चौराहों पर अनावश्यक भीड़ नहीं लगावें,  लोगों को घर में रहने की सलाह देवें । मांस्क पहने, सोशल डिस्टेंस के नियमों का पालन करें , सार्वजनिक कार्यक्रम , विवाह समारोह व सामाजिक कार्यक्रम जैसे अन्य कार्यक्रम नहीं किए जाने के निर्देश दिए। कोविड-19 गाइडलाइन के नियम और कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जावे, ताकि भविष्य में  कूम्ही सतधारा सहित आसपास के गांव  कोरोना वायरस महामारी से मुक्ति मिल सके ।

तहसीलदार सिहोरा राकेश चौरसिया ने बताया कि कूम्ही सतधारा मै कोरोना संक्रमित लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई है । पूर्व में प्रशासन के सभी आला अधिकारी कूम्ही सतधारा निरीक्षण करने पहुंचे थे। प्रशासन व प्रशासन के सभी कर्मचारियों ने करोना वायरस महामारी पर तन, मन, धन, से कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88