धूल व बारदाने से परेशान हो रहे किसान


अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि पहुंचे निरक्षण पर हालत जस की तस
मनीष श्रीवास जबलपुर। जिले की तहसील क्षेत्र में बनाये गये गिरदुहा के जंगलों के बीच ओपन कैम्प बन्दरकोला में किसानों को रोज सुबह से शाम तक पहुंच मार्ग में धूल भरे रास्ते से जाना पड़ रहा है जिससे पूरे शरीर में धूल तो बैठ जाती हैं वही स्वास लेने में भी परेशानी होती हैं ।इस बात की जानकारी जिला अधिकारी से लेकर डिवीजन अधिकारी के नॉलेज में होने के बाद भी इस रास्ते में पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है ।जबकि सभी दूर दराज से आने वाले किसान व अन्य लोगों को इस रास्ते से निकलने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही हैं ।
किसानों को लगातार बारदाने की समस्या बनी हुई हैं- बन्दरकोला खरीदी ओपन कैम्प में धान खरीदी के कुछ दिन के बाद से ही बारदाने की समस्या दिखाई देने लगी थी ।जिसको लेकर कई किसानों ने खरीदी प्रभारियों से बोला गया लेकिन उनके द्वारा अस्वाशन देकर बात टाल दी जाती थी । विगत एक सप्ताह से अधिक समय हो रहा है इन किसानों को बारदाने के लिए परेशान होते फिर भी समस्या बनी हुई हैं ।
आसपास के लोगों से पैसों के माध्यम से बारदाने लेकर काम चला रहे हैं ये किसान- वहीँ बारदानों की हालत इतनी खराब है कि वह पर ही लावारिस हालत में फेंक दिये गए खराब हालत में बारदाने ।
शनिवार को अचानक पहुँची विधायक – विगत कुछ दिनों से किसानों को हो रही समस्याओं के चलते विधायक श्रीमती नन्दनी मरावी के पास फोन के माध्यम से जानकारी प्राप्त हो रही थी । जिस बात को लेकर विधायक ने बन्दरकोला में पहुंच कर देखा तो किसानों ने अपनी अपनी समस्याओं को लेकर अवगत कराया ।इस पर विधायक ने अस्वाशन दिया कि अब कोई भी समस्या नहीं होगी इन किसानों को ।



