जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लेकर भाजपा जबलपुर ने बनाई विस्तृत रूपरेखा

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता पार्टी जबलपुर द्वारा जिलाध्यक्ष प्रभात साहू के नेतृत्व में भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में दिनांक 25 फरवरी को होने वाले मन की बात कार्यक्रम के 110 वें संस्करण को सुनने के लिए विस्तृत रूपरेखा बनाई गई एवं महानगर के सभी 954 बूथों पर कार्यक्रम को आयोजित करने की कार्ययोजना को लेकर पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई!!

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभात साहू ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मन की बात कार्यक्रम को अवश्य सुनने की अपील की है , प्रधानमंत्री रविवार को इस कार्यक्रम के माध्यम से देश की जनता को संबोधित करेंगे!!
प्रभात साहू ने कहा कि मन की बात का यह कार्यक्रम देशवासियों को एक दूसरे से जोड़ने का अहम माध्यम बन गया है, उनके विचारों को सुनकर हमें देशहित में कार्य करने की नई ऊर्जा प्राप्त होती है यह हमारे लिए अत्यंत जरूरी है कि हम अपने प्रधानसेवक के संदेशों से प्रेरणा लें एवं विकसित भारत हेतु अपना महत्वपूर्ण योगदान दें!!
जिलाध्यक्ष प्रभात साहू ने बताया कि कल जिले के सभी 954 बूथों मन की बात कार्यक्रम को सुना जायेगा तथा संगठन की दृष्टि से उसकी पूरी तैयारी कर ली गई है भाजपा पदाधिकारी एवम कार्यकर्ताओं के द्वारा जनता को इसमें जोड़कर अधिक से अधिक लोगों तक प्रधानमंत्री जी का संदेश सुनाया जाएगा!
विदित हो की लोकसभा चुनावों के पूर्व होने जा रहा यह अंतिम मन की बात कार्यक्रम है जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा भव्य तैयारियां की जा रही है इसी क्रम में स्वयं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभात साहू भाजपा कार्यालय में सभी चिकित्सकों के साथ मोदी जी के मन की बात को सुनेंगे तथा इसी प्रकार सभी जनप्रतिनिधियों एवम पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी प्रदान की गई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88