महाकाली के भक्ति में आयोजित भजन संध्या।

साईं आनंद जन कल्याण समिति द्वारा कंबल वितरण।
जबलपुर। माता महाकाली भक्तों पर कृपा करने वाली है और दुष्टों का संहार करने वाली है। जहां एक और माता काली की कृपा का कोई सीमा नहीं है। वहीं दुष्टों के हृदय में उनके नाम की दहशत बसी है। यह कहना है माता काली के परम भक्त और गढ़ा फाटक स्थित छोटी काली मंदिर के पुजारी अनिल मिश्रा का।
साईं आनंद जन कल्याण समिति द्वारा इस मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल बांटे गए। समिति के अध्यक्ष समाज सेवी श्रीमती जागृति शुक्ला ने बताया कि इस अवसर पर गढ़ा फाटक स्थित छोटी महाकाली के मंदिर में भजन तो हुए ही, लेकिन उनकी भक्ति के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी इन महिलाओं को दी गई। साथ ही संस्था के द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। ताकि इस कड़कड़ाती सर्दी में उन्हें राहत मिल सके। इस अवसर पर मंजू, कोमल, माला, लीला, रेखा,रत्ना, द्रोपदी, रानी, प्रेमवती दुबे, बबीता पटेल,अनीता शुक्ला, आशा पाल, विमला, रज्जो दीदी, सरोज कविता और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय महिलाएं मौजूद रहीं।