नगर परिषद कोटर में शांति समिति की बैठक संपन्न

थाना प्रभारी ने दी कड़ी चेतावनी
नगर परिषद कोटर में आगामी होली त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा ने कहा कि इस होली में किसी भी प्रकार के उपद्रव या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए कड़ी निगरानी रखी जाएगी विशेष रूप से कुंड मावली जैसे क्षेत्रों में पुलिस को अलर्ट किया गया है। उन्होंने यह चेतावनी दी कि यदि किसी प्रकार की शिकायत या अव्यवस्था सामने आती है, तो प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को सख्त दंड मिलेगा शांति समिति की इस बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष राजमणि सिंह, उपाध्यक्ष प्रभाकर तिवारी, सभापति राजेंद्र गौतम, पंकज कुशवाहा , शांति स्वरूप अग्रवाल और थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा अपने पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे उन्होंने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और त्यौहार को सुखमय और शांतिपूर्वक तरीके से मनाने का आह्वान किया। बैठक में नगर परिषद क्षेत्र के सैकड़ों लोग भी मौजूद रहे, जिन्होंने प्रशासन के इस कदम का समर्थन किया



