मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिला राठौर समाज का प्रतिनिधिमंडल

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। डिंडोरी जिले में राठौर समाज का प्रतिनिधिमंडल पिछले दिनों मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर समाज उत्थान के लिए सभी जरूरी अप्रत्यक्ष मामलों पर चर्चा किया गया। बताया गया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात भोपाल के सीएम हाउस में किया गया, मुख्यमंत्री श्री चौहान से मुलाकात के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा मड़ियारास के एक कार्यक्रम के दौरान जिला मुख्यालय स्थित एक भूमि को सार्वजनिक रूप से राठौर समाज के नाम करने की घोषणा की गई थी। आरोप है कि पिछले वर्षों में कांग्रेस की सरकार बनते ही वापस प्रशासनिक अमला द्वारा बबाउंड्री वॉल को जमींदोज कर दिया गया था। अब घोषणा के वर्षों बाद भी भू आवंटन देने के लिए प्रशासन स्तर पर कोई पहल नहीं हो रही। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कृष्णा सिंह परमार, राठौर समाज के अध्यक्ष ओमकार चंदेल, समाज के वरिष्ठ प्रताप चंदेल, जयसिंह पाराशर की संयुक्त सजातीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को पत्र सौंपकर भूमि को वापस राठौर समाज के लोगों को कब्जा दिलाने की मांग की गई है।



