जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

81 नागरिकों के कटे चालान

हजार रूपये का स्पॉट फाइन वसूल कर निगम खजाने में किया जमा

जबलपुर। निगमायुक्त श्री अनूप कुमार के निर्देशानुसार आज स्वास्थ्य अधिकारी श्री भूपेन्द्र सिंह के द्वारा प्रातःकालीन भ्रमण के दौरान बल्देवबाग, रानीताल चौक, गोलबाजार, मालवीय चौक, तीन पत्ती, छोटी लाइन, हाउबाग, मदन महल स्टेशन, शारदा चौक, पिसनहारी मढ़िया, सगड़ा, तिलवारा, आदि क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि संभाग 1 एवं 4 के सुलभ सामुदायिक शौचालयों, युरिनल्स की स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के मानकों के अनुसार व्यवस्थाओं का जायजा लिया जिसमें संभाग 4 के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री विमल कुमार मिश्रा, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक श्रीमती राधा पवार, श्री प्रीतश मासोड़कर आदि उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि सभी सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों एवं मुख्य स्वच्छता निरीक्षकों के द्वारा गंदगी, अमानक पॉलिथिन, मलमा डालने पर, मास्क ना पहनने वालों पर, कचरा खुले में फैंकने आदि के विरूद्ध 81 नागरिकों के चालान काटे गए तथा 43 हजार रुपये से अधिक की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई। निगमायुक्त श्री अनूप कुमार सिंह ने स्वास्थ्य विभाग एवं सभी संभागीय अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में गंदगी फैलाने वालों एवं पॉलिथीन का विक्रय करने वालों के विरुद्ध निरन्तर कार्यवाही करने और ऐसे व्यक्तियों पर जुर्माना लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। आज की कार्यवाही में सभी संभागीय अधिकारी, संभागीय यंत्री, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक के साथ संभाग के वार्ड सुपरवाइजर आदि उपस्थित रहे।छिड़काव जारी निगमायुक्त श्री अनूप कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं मच्छरों के विनिष्टीकरण हेतु 21 दल रवाना किये गए, जिसमें 4 बड़ी फागिंग, एवं 8 छोटी फागिंग मशीन तथा 21 जेट मशीने कार्य हेतु रवाना की गई। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट क्षेत्र माढ़ोताल बस्ती, गढ़ा फाटक सरस्वती स्कूल के पास, जगदीश मंदिर, उड़िया मोहल्ला, बड़ी खेरमाई, पॅंजाब बैंक कॉलोनी, दमोहनाका, जयप्रकाश नारायण वार्ड, दशमेश द्वार, गुप्तेश्वर वार्ड, लक्ष्मी परिसर कटंगा, सिंधि कैम्प, जाग्रति नगर, अमखेरा रोड़, चितरंजन वार्ड, शांति नगर दमोह नाका, आनंद भवन कंचनपुर, छोटी बजरिया, आनंदकुंज गढ़ा, कचनार क्लब, कचनार सिटी, आदर्श नगर ग्वारीघाट, प्रेम नगर मदन महल, आजाद नगर रॉंझी, महावीर कम्पाउंड सदर, सराफा बाजार, पटेरिया जी का बाड़ा, ए.पी.आर. कॉलोनी कटंगा, मगरमुहा जनपद पंचायत, सनातन धर्म मंदिर हाथीताल, सुभद्रा नगर राईट टाउन, गुरूद्वारा रॉंझी, सामुदायिक भवन पुलिस लाईन्स, मेहता पेट्रोल पंप के पीछे लेबर चौक चौहानी शमशानघाट गुप्तेश्वर शमशानघाट, विक्टोरिया हॉस्पिटल, मेडीकल हॉस्पिटल, एवं 42 शिकायतों का निराकरण कराकर वार्डो में कीटनाशक दवा एवं विशेष रूप से सोडियम हाईपोक्लोराइड का छिड़काव कराकर संबंधित क्षेत्रों को संक्रमण मुक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88