दिगंबरा दिगंबरा श्रीपाद वल्लभ दिगंबरा की गूंज

जबलपुर दर्पण। श्रीदत्त भजन मंडल गोलबाजार मे सन 1932 से परापंरा का पालन करते हुए आज मार्गशीर्ष पूर्णिमा, दत्त जयंती का भव्य आयोजन हुआ। प्रातःकालीन अभिषेक पूजन के पश्चात दत्त पालना, महाआरती का आयोजन संपन्न। संध्याकाल मे सुमधुर बैंड और वाद्ययंत्र की गूंज के साथ शंखनाद से दत्त प्रभु का प्राकट्योत्सव हुआ।
इस अवसर पर विधायक विनय सक्सेना, जगत बहादुर सिंह अन्नू, विजय भावे, शरद आठले, अरूण काले, संतोष गोडबोले, अभय गोरे, विलास ताम्हनकर, श्रीपाद पंराजपे, रोहाणी बेहरे, वर्षा दाडेंकर, चित्रा ताम्हनकर, रंजना वर्तक, डा शिरीष नाईक, माधव गोसावी, नितिन देसाई, अजय फाटक, मनीष वैध, प्रवीण विप्रदास, हेमंत पोहरकर, राजेश तोफखानेवाले, विध्येश भापकर सहित बडी संख्या मे श्रृध्दालुओ की उपस्थिति रही।
आज दोपहर 1 बजे महाभोग अर्पित कर प्रसाद वितरण किया जाएगा।



