डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

भ्रष्टाचार व अनियमितताएं करने पर छांटा सचिव निलंबित

कारण बताओ नोटिस का संतोषजनक नहीं मिला जवाब।

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के समनापुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत छांटा के सचिव के खिलाफ ग्रामीणों द्वारा लगातार लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के उपरांत सचिव को दिए गए कारण बताओ नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने के पर आज सीईओ जिला पंचायत डिंडोरी के द्वारा निलंबित कर दिया गया है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश पंचायत सेवा (अनुशासन व अपील) नियम 1989 के नियम 4 के तैहत कार्यवाही हुई है। भ्रष्टाचार करने वाले सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासीयों द्वारा पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार और सचिव की मनमानी से परेशान थे, लगातार उनके विरूद्ध कार्यवाही की मांग कर रहे थे अब सचिव के निलबित होने की खबर से ग्रामवासियों में खुशी व्याप्त है। बताया गया कि भ्रष्टाचारी सचिव के ऊपर शासकीय राशियों में हेराफेरी करने, शासकीय कार्यों में रुचि ना लेने सहित निर्माण कार्यों में मनमानी की शिकायत लगातार हो शासन प्रशासन से हो रही थी ,शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन द्वारा जांच की गई ,जांच में सही पाए जाने पर भ्रष्टाचारी सचिव के खिलाफ निलंबित की कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88