अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे जिला सहकारी समिति के कर्मचारी

तीन सुत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं कर्मी।
डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिला सहकारी समिति के कर्मचारी तीन सुत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर के सामने पिछले चार पांच दिनों से हड़ताल पर बैठे हुए हैं। बताया गया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम दिनांक 3 फरवरी को ज्ञापन सौंपा गया था। जानकारी देते हुए सहकारी समिति के अध्यक्ष अंबिका प्रसाद पांडे ने बताया कि 3 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कलम बंद आंदोलन किया गया है। पिछले कई दिनों हड़ताल पर कर्मचारी बैठे हुए,जिससे से राशन वितरण सहित अन्य कार्य प्रभावित है। मांगों में सहकारी समितियों के प्रभारी प्रबंधक, सहायक प्रबंधक ,विक्रेताओं, लेखापाल, लिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर, भृत्य ,चौकीदार को शासकीय कर्मचारी घोषित कर मध्य प्रदेश सरकार के कर्मचारियों की भांति वेतन भत्ते, बीमा एवं अन्य सुविधाओं का लाभ दिया जाए।
- क़लम बंद हड़ताल से राशन वितरण सहित अन्य कार्य प्रभावित।
सर्वजनिक वितरण प्रणाली पी डी एस में शासन द्वारा जो राशन कार्ड आ गया है, उसे तुरंत आवंटन जारी किया जावे, साथ ही प्रशासन द्वारा कर्मचारियों पर मामले दर्ज किए हैं उन्हें वापस लेने को बताया गया है। गेहूं, चना, सरसों, धान, ज्वार, बाजरा, मक्का, आदि उपार्जन कार्य का कमीशन प्रसंगिक जो कई वर्षों से भुगतान नहीं किया गया है, जिसे तुरंत भुगतान करें। गौरतलब है कि अभी तक डिंडोरी जिले में 354 उचित मूल्य की दुकान है,जो कलम बंद आंदोलन के चलते बंद है। उन्होंने बताया जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तब तक हम लोग कलम बंद आंदोलन जारी रखेंगे।



