छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से मासूमों की मौत पर जबलपुर में कैंडल मार्च

मनीष श्रीवास, जबलपुर दर्पण । छिंदवाड़ा जिले में जहरीले चाइल्ड डॉफ कफ सिरप पीने से 16 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत और कई अन्य के गंभीर रूप से बीमार होने की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। इस हृदयविदारक घटना के विरोध में जबलपुर जिले सहित सम्पूर्ण महाकौशल क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
इसी कड़ी में सिहोरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश और जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव (पूर्व विधायक) के मार्गदर्शन में 9 अक्टूबर, गुरुवार की शाम 6:30 बजे अरुणाप घोष स्टेडियम से एक शांति और विरोध स्वरूप कैंडल मार्च निकाला गया।
कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए और मौन जुलूस के रूप में थाने के पास स्थित जय स्तंभ चौक तक पहुँचे। वहां पर सभी ने दो मिनट का मौन रखकर मासूम बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और दोषी सिरप निर्माता कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बिहारी पटेल, केशव मिश्रा, सुबोध पांडे, लाल बहादुर पाठक, रामगोपाल पटेल, प्रदीप पटेल, घनश्याम बडगैइया, अमोल चौरसिया, शिवकुमार गर्ग, जितेंद्र त्रिपाठी, के.के. कुररिया, जमीला बानो, आलोक पांडे (पार्षद), विजयंत साहू, गुरु मिश्रा, रमेश पटेल, संदीप व्यवहार, गिरधर सरावगी, संदीप शुक्ला, गुड्डू विश्वकर्मा, मनीष शुक्ला, फैज आलम शाह, डब्बू पाठक, शेख साबिर, मुन्ना भाई जान, लीलाबाई गोटिया (पूर्व पार्षद), युसूफ भाई जान, रामलोचन गोटिया, दिलीप जैन, शंकर वंशकार, सचिन पटेल, रामा चौरसिया, सोनू त्रिपाठी, प्रांजल शराफ, प्रतीक पटेल, गुल्लू खान, राजकुमार पटेल सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कैंडल मार्च के दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने कहा कि यह घटना प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। मासूमों की जान लेने वाले दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार से आग्रह किया कि जहरीले सिरप की बिक्री करने वाली कंपनी पर तत्काल कार्रवाई कर उसके जिम्मेदारों को कठोर सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी दोबारा न हो सके।
“यह सिर्फ बच्चों की मौत नहीं, व्यवस्था की लापरवाही का परिणाम है। जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलेगी, कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा।” — बिहारी पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष
इस अवसर पर सभी कांग्रेसजनों ने मोमबत्तियाँ जलाकर मासूम आत्माओं को श्रद्धांजलि दी और कहा कि यह कैंडल मार्च सिर्फ शोक का नहीं, बल्कि न्याय की मांग का प्रतीक है।



