दोहतरा ग्राम पंचायत में हो रहा जमकर भ्रष्टाचार

मझौली रिपोर्ट। जनपद पंचायत मझौली के सीईओ राजीव तिवारी की मिलीभगत से ग्राम पंचायतों में जम से मचा है भ्रष्टाचार ग्राम पंचायत सचिव पर मेहरबान हैं मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजीव तिवारी भ्रष्टाचार होने पर शिकायत करने पर नहीं की जा रही कोई कार्यवाही एक ऐसा ही मामला तहसील मझौली की ग्राम पंचायत दोहतरा बम्होरी का है जहां पर सचिव द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा है। ग्राम वासियों का सीधा सीधा आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य की राशि स्वीकृत हुई जिसका पैसा निकाल कर सचिव द्वारा दुरुपयोग कर लिया गया और सड़क और नालियों का निर्माण कार्य नहीं किया गया ।। ग्राम वासियों का कहना है सांसद निधि से भी रंगमंच निर्माण के लिए राशि स्वीकृत हुई जिसे 2 वर्ष हो गए हैं सचिव द्वारा अधूरा ही छोड़ दिया गया covid 19 के समय राशि स्वीकृत हुई उसमें भी ना ही मास्क वितरण किए और ना ही सैनिटाइजर उस राशि को भी सचिव द्वारा हड़प लिया गया ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि गांव में गंदगी फैली है जिससे बीमारियां उत्पन्न होती हैं ग्राम पंचायत में सचिव से कहने पर भी स्वच्छता अभियान नहीं चलाया गया।। ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन नहीं किया गया ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत में बहुत सारी अनियमितताएं हैं और भ्रष्टाचार है जिस पर राजीव तिवारी सी ओ मझौली द्वारा ध्यान ना देकर और बढ़ावा दिया गया।। जब इस विषय में सी ई ओ से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने इस विषय में सवाल जबाव करने से साफ मना कर दिया ओर किसी भी प्रकार से कोई जानकारी देने से बचते नजर आए। इस प्रकार के भ्रष्टाचार के विषय में जबलपुर जिले के उच्च आधिकारीयो को आवागत कराया तो उन्होने जांच करने ओर कार्यवाही करने की बात की।



