कटनी दर्पणमध्य प्रदेश
रीठी में भी बंद का रहा व्यापक असर

कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध
रीठी/कटनी दर्पण। संपूर्ण मध्यप्रदेश के साथ-साथ शनिवार को कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर रीठी में भी बंद का व्यापक असर देखा गया। दोपहर दो बजे तक लगभग सभी दुकाने बंद रही। बाजार मे सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकाने खोल ली थी। जिन्हे कांग्रेस द्वारा बंद करा कर विरोध प्रदर्शन किया गया। रीठी नगर में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ द्वारा बैल गाड़ी चलाकर नारे बाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया। इस दौरान रीठी ब्लाक कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।



