अंर्तराष्ट्रीय ऑनलाइन ब्यूटी कम्पटीशन में महिलाओं ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा

मनीष श्रीवास जबलपुर न्यूज़। कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते ब्यूटी फील्ड में ऑनलाईन ब्यूटी काम्पटीशन एवं ट्रेनिंग जारी रहे , प्रादेशिक / राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यह हमारे लिये बहुत अनोखीक बात है कि म.प्र . में ऑनलाईन ब्यूटी काम्पटीशन कराया गया । और ओ.एम.सी. के अंतर्राष्ट्रीय ब्यूटी काम्पटीशन में भी म.प्र .से लोगों ने भाग लिया । साथ ही साथ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के अभूतपूर्वक ब्राइडल मेकअप के आयोजन में बहुत सी ब्यूटिशियन ने भाग लिया । इन सभी आयोजनों का वितरण और प्रोत्साहन हेतु हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संगीता चौहान एवं म.प्र . आइमा टीम के कुशाल निर्देशन में सम्पन्न हुआ । जिसमें जबलपुर जिले के अलावा अन्य जिलों से बालाघाट , छिंदवाड़ा , जबलपुर , कटनी , सिहोरा , मंडला , डिंडौरी , सतना , रीवा एवं भोपाल से प्रतिभागियों ने बढ़ – चढ़कर हिस्सा लिया ।इस दौरान दो दिवसीय कार्यक्रम में श्रीमति संगीता चौहान द्वारा मेकप और हेयर कट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है । म.प्र . की आईवा की प्रेसीडेंट श्रीमती आराधना चौहाना एवं उनकी टीम के अथक प्रयासों से यह सारे कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुये ।इस सफलता पूर्वक कार्यक्रम का सहयोग देने में आराधना चौहान , संध्या जैन , रानू राय , मीनाक्षी , नीतू , दीप्ति , तरुण , अभिषेक , नीलम आदि का सहयोग सहारानीय रहा ।



