गासा ट्रेडर्स द्वारा ग्राहकों को बेंच रहे एक्सपायरी प्रोडक्ट

उपभोक्ता ने कार्यवाही के लिये थाने में की शिकायत
मण्डला। सोमवार को सिटी कोतवाली अंतर्गत गासा ट्रेडर्स के द्वारा एक्सपायरी प्रोडक्ट ग्राहकों को बेंचे जाने का मामला प्रकाश में आया है। ग्राहक ने उक्त दुकानदार की शिकायत थाने में कर जॉच करने मांग की। ग्राहक जितेन्द्र जित्तू बानी पिता गोपाल प्रसाद बानी, निवासी सरदार भगतसिंह वार्ड आस्था प्रिंटिंग प्रेस के पीछे निवासी मण्डला के द्वारा गासा ट्रेडर्स जो कि उदय चौक में रवि जनरल स्टोर्स के पीछे स्थित है जहां से एक डियोड्रन की बॉटल ली गई थी दुकान संचालक लालू द्वारा ग्राहक को एक्सपायरी बॉटल दे दी गई जिसमें न तो रेट है न तो एक्सपायरी होने की तिथि अंकित है। उपभोक्ता द्वारा उक्त डियोड्रन की बॉटल उसे वापस करते हुये दूसरी बॉटल मांगी तो उसने मना कर दिया वहीं उपभोक्ता ने दुकानदार से उक्त बॉटल का बिल मांगा तो देने से भी साफ इंकार कर दिया और उपभोक्ता के साथ गाली गलौच करने लगा और कहने लगा कि जहां लगे वहां शिकायत कर दें। उपभोक्ता ने बताया कि उक्त वाक्या को देखने के लिये मौके पर मौजूद सल्य वैष्णव था। उपभोक्ता ने गासा टे्रडर्स के खिलाफ कार्यवाही की जाये ताकि दोबारा ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी न कर सकें।



