ग्राम महगवां सिलौड़ी पहुँची एफएसएल की टीम

मनीष श्रीवास रिपोर्टर

घटना स्थल का किया बारीकी से निरक्षण, दो दिन पहले गैस सिलेंडर फटने से हुई थी एक महिला की दर्दनाक हादसे में मौत
जबलपुर/सिहोरा। सिहोरा के ग्राम महगवां सिलौड़ी में बुधवार को घर में चाय बनाने के दौरान हिम्मत सिंह ठाकुर की पत्नी लली बाई ठाकुर गैस सिलेंडर फटने की चपेट में आ जाने के कारण उसके टुकड़े हो गए थे वहीँ घर का छ्प्पर और गृहस्थी का सामान गैस सिलेंडर फटने से चिथर बिथर हो गया था । जिसको लेकर शुक्रवार को ग्राम महगवां सिलौड़ी में एफएसएल की टीम ने घटना स्थल पहुंच कर बारीकी से निरक्षण किया । दो दिन पहले गैस सिलेंडर फटने से हुई थी लली बाई महिला की दर्दनाक हादसे में मौत इस घटित घटनास्थल को लेकर पुलिस ने घटना स्थल को सील कर दिया था । जिस पर सिहोरा पुलिस व एफएसएल मैडम डॉक्टर नीता जैन द्वारा घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया। वहीँ घटित हुई घटना स्थान की लम्बाई चौडाई नाप कर नक्शा मौका तैयार किया। एवं अन्य साक्ष्य का संकलन एकत्रित किया । घटना की जाँच पड़ताल करने के बाद ही मौत होने की पुष्टि हो सकेंगी।



