राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की बैठक सम्पन्न

25 – 26 अप्रैल को होगा जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर
मण्डला। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के मण्डला ब्लाॅक कि बैठक कोतवाली के सामने स्थित म.प्र. कांग्रेस कमेटी के सचिव कार्यालय आयोजित की गई। बैठक में पंचायत राज संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राजकुमार किराडे के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक जनपद क्षेत्र ग्राम स्वराज साथी नियुक्त कर महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज कि परिकल्पना को मूर्त रूप देने एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पंचायतों को सशक्त बनाने कांग्रेस के प्रयासों को जन-जन पहुंचाने गांव-गांव पद यात्रा एवं चैपाल के माध्यम से।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की बैठक को म.प्र. कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय सिंह परिहार, जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह उइके, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अशोक पटैल जिला कांगे्रस कमेटी के सचिव संजय चैरसिया ने बैठक को संबोधित किया। आगामी समय में 25-26 अप्रैल 2021 को जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस बैठक में प्रदेश सचिव संजय सिंह परिहार, राजेन्द्र सिंह राजपूत, अमित शुक्ला, शिवकुमार मिश्रा, धमेन्द्र श्रीवास्तव, जयेन्द्र चैधरी, वेनीश्याम राय, अशोक पटैल, लखन ठाकुर, पंचम लाल नेटी, मुराली मरावी, भोजलाल तेकाम, निस्तर सिंह, राकेश श्रीवास, मनीष मिश्रा, नीरज आर्मो, राकेश उइके, मानसिंह मार्कोें, शंभू सिंह, गोपाल धुर्वे, शेख अतीक, गणेश पाण्डे, गणेश पटैल, भुवनेश्वर साहू जी, अनुरूद्ध शुक्ला, भुवन ठाकुर, रघुवीर विश्वकर्मा, बन्द्री प्रसाद पन्द्रो, मोहन उइके, गन्ना पन्द्रो, शान्ता झारिया, सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहें।



