अपराध दर्पणदमोह दर्पणमध्य प्रदेश

सगे भाईयों बीच जमीनी विवाद में हुआ खूनी संघर्ष:भाई ने भाई को मारी गोली,जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर दर्पण/दमोह क्राईम ब्यूरो। दमोह जिले के दमोह देहात थाना क्षेत्र के ग्राम सरखड़ी में शुक्रवार की सुबह गोलियों की तडतड़ाहट से गूंज उठा जिससे गांव में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम सरखड़ी निवासी संतोष पुत्र भगवानदास पटेल 57 वर्ष का विवाद उनके बड़े भाई रमेश पटेल 60 वर्ष से चल रहा था,इसी के चलते शुक्रवार सुबह रमेश ने अपने सगे भाई संतोष पर गोली चला दी। गोली के छर्रे पीड़ित के सीने पर लगने पर उसे घायल अवस्था में हंड्रेड डायल की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहींं मामले की जानकारी मिलते ही देहात थाना प्रभारी विजय सिंह राजपूत ने अस्पताल पहुंचकर घायल के बयानों को दर्ज किया है और आरोपी की तलाश शुरू की है,दो सगे भाइयों के मध्य जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आनन-फानन में परिजनों द्वारा डायल 100 की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल नियमित उपचार दिया गया है। देहात थाना पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी दमोह देहात विजय सिंह राजपूत ने बताया कि ग्राम सरखड़ी निवासी संतोष पटेल 57 वर्ष और रमेश पटेल 60 वर्ष दो सगे भाई है। दोनो भाइयों के मध्य जमीन को लेकर आपसी विवाद के चलते उक्त घटना घटित हुई है,इसी को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हुआ है। इसी के चलते शुक्रवार सुबह रमेश ने अपने सगे भाई संतोष पर गोली चला दी।मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88