विद्युत विभाग की लापरवाही से एक किसान की मौत

जबलपुर दर्पण सिहोरा कूम्ही सतधारा। मझगवाॅ थाना के अंतर्गत ग्राम जुनवानी में बिजली समस्या को लेकर हमेशा किसान परेशान रहते थे। बिजली परेशानी को किसान लिखित व मौखिक शिकायत बीच-बीच में किसानों द्वारा विद्युत कर्मचारियों को जानकारी हमेशा देते रहते थे। परंतु विद्युत कर्मचारियों ने किसानों की एक नहीं सुनी। इसी बीच जुनवानी के किसानों को एक बड़ी दुर्घटना का सामना करना पड़ गया। मझगवाॅ थाना से लगी जानकारी के अनुसार ग्राम जुनवानी निवासी अरविंद पटेल उर्फ बिंदा 38 वर्ष युवक को करंट लगने से स्पॉट पर मौत हो गई। जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि दिन सोमवार करीब 6:00 बजे अरविंद पटेल खेत लेजाने वाली तार को सर्विस लाइन बिजली के खंभे में चढ़कर लाइट की डोरी खींचकर लगा रहा था। उसी दौरान करंट लग गया और मौत हो गई। अरविंद पटेल का शव करीब 3 घंटे तक ट्रांसफार्मर खंभा में लटका रहा। इन 3 घंटों के बीच किसी विभाग के जिम्मेदार बड़े अधिकारी नहीं पहुंचे और तो और विद्युत विभाग एवं पुलिस विभाग भी समय से नहीं पहुंच पाया था। हालांकि करीब 8:00 बजे आनन फानन विद्युत कर्मचारी व पुलिस विभाग ने शव को ग्रामीण लोगों के सहयोग से ट्रांसफार्मर खंभे से उतारकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।
थाना मझगवाॅ टीआई लोकमन अहिरवार ने बताया कि जुनवानी निवासी अरविंद पटेल स्वयं ट्रांसफार्मर के खंभे में चढ़ कर तार खींचकर बांध रहा था। ऐसा मुझे बताया गया है। इसी दौरान युवक की स्पाॅट में मौत हो गई। घटित दुर्घटना की जांच पुलिस कर रही है।



