शतचण्डी महायज्ञ व श्रीराम कथा ,देवी जागरण विशाल भण्डारे के साथ हुआ समापन

ग्राम अगरिया में 11 से चालू था महायज्ञ
जबलपुर सिहोरा न्यूज़। सिहोरा तहसील कार्यालय क्षेत्र के ग्राम अगरिया गाँव में शिवरात्रि पर्व के दिन से ग्राम पंचायत के चितावर माता स्थान में शत चण्डी महायज्ञ व श्रीराम कथा का आयोजन किया गया था । इस विशाल महा शिवरात्रि पर्व में शत चण्डी महायज्ञ में दूर दराज के साथ आसपास के लगे हुए सारे गाँव के लोगों ने इस धर्म महायज्ञ की परिक्रमा करने और श्री श्री 1008 श्री बालसंत जू सिद्धन धाम महाराज के दर्शन करने वाले भक्तों का रोजाना दर्शन करने जमावड़ा लगा रहा । ऐसा पहली बार हुआ है कि ग्राम पंचायत क्षेत्र अगरिया में चल रहे शत चण्डी महायज्ञ व श्रीराम कथा में हजारों की संख्या में भक्तों ने पहुंच कर यज्ञ परिक्रमा की और डेली भण्डारे का प्रसाद प्राप्त किया । वहीँ श्रीराम कथा वाचक सीता शरण महाराज के वचनों को सुनकर मन भक्तिमय से पेरित हो जाता रहा । नव दिवस तक चले इस विशाल महायज्ञ श्रीराम कथा का शुक्रवार को रात्रिकालीन देवी जागरण विशालकाय भण्डारा के साथ सम्पन्न हुआ । वहीँ लगातार चल रहे इस महायज्ञ के दौरान आशा जन सेवा समिति के द्वारा निशुल्क चरण पादिका में सेवा भाव से लगे विनय आसाठी ने पूरे दिन अपनी सेवाएं उपलब्ध कराई और लगभग 70 हजारों चरण पादिका के जोड़ो के साथ भक्तों से आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही श्री श्री 1008 श्री बालसंत जू महाराज के सानिध्य में ग्राम -अगरिया में आयोजित श्री शतचण्ड़ी महायज्ञ एवं श्री राम कथा में निःशुल्क जूता-चप्पल रखने की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त कर रहे ।एवं ग्राम -खुडावल में श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा पुराण महोत्सव में निःशुल्क जूता-चप्पल रखने की सेवा प्रारंभ रखी हैं ।
मनीष श्रीवास रिपोर्टर



