राजा शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह प्रतिमा स्थल में कराये जाने वाले कार्यों की समीक्षा

जबलपुर दर्पण। राजा शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह प्रतिमा स्थल का महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने निरीक्षण कर बैठक ली और गढ़ा गोंडवाना संरक्षण संघ के संभागीय अध्यक्ष किशोरीलाल भलावी और जिलाध्यक्ष नेम सिंह मरकाम द्वारा प्रतिमा स्थल परिसर में किए जाने वाले कार्यों की दस सूत्री सूची सौंपी गई । जिसमें 9 म़ागो पर अति शीघ्र कार्य कराए जाने की सार्वजनिक रूप से स्वीकृति दी। पानी की स्थाई व्यवस्था हेतु टंकी रखी जाने का निर्णय, प्रतिमा स्थल पर देखरेख करने हेतु नियुक्त वॉचमैन के रूकने हेतु एक कमरा लेटबाथ सहित बनाए जाने, प्रतिमा स्थल के ऊपर छतरी लगाए जाने, प्रतिमा स्थल चबुतरे के तीनों तरफ स्टील की ग्रिल रेलिंग, प्रवेश द्वार के पास राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह जी की वीर गाथा अंकित करने हेतु पत्थर लगाने, राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह के नाम प्रतिमा की देखरेख सुरक्षा साफ सफाई हेतु नगर निगम से कर्मचारी रखने ,प्रतिमा स्थल पर विद्युत व्यवस्था और सुरक्षा हेतु की बाउंड्री वॉल बनाने की व्यवस्था अतिशीघ्र कराने हेतु उन्होंने आदेश दिया। निरीक्षण बैठक में जिला अध्यक्ष नेम सिंह मरकाम ,कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अजय झारिया ,राजेंद्र चौधरी डी एल कोर्चे, महिपाल सिंह आर्मो, दिशा इनवाती, अंजना इनवाती, सुरेंद्र मरावी, कोमल सिंह मार्को, घनश्याम कुमरे, मनोज मास्टर, राकेश चौधरी, विधि सलाहकार बालकिशन चौधरी, सूरज चौधरी मुक्तेश्वरराव, किशोरीलाल बढ़ेल, जय केवट, एम एल रैकवार, राजेंद्र कुमार कापसे,बालकृष्ण तैकाम,खेमकरण तिलगाम,नोखेलाल बरकड़े,राजेन्द्र चौधरी, गयाप्रसाद धुर्वे आदि ने कार्यक्रम में शामिल होकर गढ़ा गोंडवाना संरक्षण संघ जबलपुर और समस्त आदिवासी संगठनों की ओर से महापौर को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया ।



