भारतीय जनता युवा मोर्चा नेता की दबंगई

जेसीबी लेकर पहुंचा महिला की जमीन पर कब्जा करने ,की अभद्रता
जबलपुर। मध्यप्रदेश में एक तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आक्रामक तेवर के बाद माफिया पर जिला प्रशासन कहर बनकर टूट रहा है तो वही अब मुख्यमंत्री के सिस्टम को फ़ैल करने के लिए उनकी ही पार्टी के नेता सामने आ रहे हैं और वे माफिया का किरदार निभा रहे हैं जबलपुर के भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता शुभांग गोटिया पर एक महिला ने मारपीट गाली गलौज और जबरन उसकी निजी जमीन पर कब्जा करने का बड़ा आरोप लगाया है और इसकी शिकायत जबलपुर के विजय नगर थाने में भी की है पीड़िता नीलिमा तिवारी ने बताया कि उन्हें 22 मार्च को सुबह 9:30 बजे खबर लगी की उनकी जो जमीन लक्ष्मीपुर खसरा नंबर 68/4 है वहां पर जेसीबी चलाई जा रही है सूचना मिलने के बाद वे अपनी जमीन पर पहुंची तो देखा कि शुभांग गोटिया अपने कई साथियों के साथ खड़े होकर उनकी जमीन पर जेसीबी चलवा रहे थे मैंने उनसे कहा कि मेरी जमीन पर क्यों जेसीबी चलवा रहे हो इतना सुनते ही शुभांग गोटिया ने मुझे गाली बकना शुरू कर दिया मैंने विरोध किया तो उसके साथी भी वहां आ गए और मुझे अकेली महिला को गाली बकने लगे और धक्का मार कर जमीन पर गिरा दिया और गला दबाने का प्रयास किया मैं उनके चंगुल से छूट कर अपने पति ब्रजेश तिवारी को फोन करके बुलाया उनके आते ये लोग उन पर भी टूट पड़े और उनसे भी मारपीट कि मैं अपने पति को बचाने बीच में आई तो उन्होंने मेरी चुनरी खिंची तथा शुभम गोटिया ने मेरा हाथ पकड़ा और दूसरे लड़कों ने मुझे कमर से पकड़ कर ऊपर उठा लिया और दूर पटक दिया मैंने अपने आप को संभालते हुए 100 नंबर लगाया और मदद की गुहार लगाई पुलिस के आते ही सभी लोग भाग गए इस बीच शुभम के पिता प्रदीप गोटिया भी आ चुके थे लेकिन अपने लड़के को रोकने के बजाय वे उसके साथ खड़े नजर आए।
पहले भी की है दबंगई
प्रदीप गोटिया और शुभांग गोटिया जोकि पिता-पुत्र की जोड़ी है इसके पहले भी कई कारनामे कर चुकी है शुभांग गोटिया के पिता प्रदीप गोटिया 500 करोड़ की एमएच रेसिडेंसी में पहले से ही विवादों में चले आ रहे हैं उनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने निजी जमीन को खरीद कर यहां से अपनी कॉलोनी के लिए अवैध तरीके से सड़क भी निकलवाई है जिसकी कई शिकायतें नगर निगम और जिला प्रशासन के पास दर्ज हैं और अब वे जबरन जो बाधा बन रही जमीन है उनको भी अपने कब्जे में करना चाह रहे हैं लिहाजा अब वह अपने पुत्र के साथ इस कारनामे को अंजाम दे रहे हैं यह घटना से साफ हो गया है कि मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान माफिया मुक्त अभियान चला रहे हैं लेकिन यह बीजेपी के तथाकथित नेता मुख्यमंत्री के अभियान को खत्म करने में जुटे हुए हैं फिलहाल इस मामले में विजयनगर पुलिस जांच कर रही है।




