जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की 5वीं पुण्यतिथि पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

जबलपुर दर्पण। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 5वीं पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू एवँ वरिष्ठ नेता श्री धीरज पटेरिया की उपस्थिति में शिव पार्क विजय नगर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू ने इस अवसर पर कहा हम सभी के प्रेरणास्रोत श्रधेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने अपने पूरे जीवन में जिस राजनैतिक सुचिता के साथ कार्य किया वह हम सभी के लिए अनुकरणीय है। श्री अटल जी ने लंबे समय तक विपक्ष की राजनीति की और तत्कालीन सरकार यदि देश हित से परे कोई कार्य करती थी तो उसे आईना दिखाने का कार्य किया और अलग अलग विचारधारा के दलों को साथ लेकर देश मे सरकार बनाई और भारतमाता को परम वैभव के शिखर में पहुचाने हेतु प्रयास प्रारम्भ किये और उन्ही के कार्य को आगे बढ़ाते हुए हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी आज सबका साथ और सबका विकास की अवधारणा से कार्य कर रहे है। वरिष्ठ नेता श्री धीरज पटेरिया ने इस अवसर पर कहा राजनेता, कवि, लेखक, विचारक, ओजस्वी वक्ता होने के साथ साथ अटल जी ऐसे व्यक्तित्व थे भारतीय जनता पार्टी ही नही अपितु देश के तमाम राजनैतिक दलों के नेता अपना मानते थे उनका मत था कि राजनीति में वैचारिक भिन्नता हो सकती है किंतु जब देश की बात आये तो सभी को एक साथ खड़ा होना चाहिए और उनके इसी गुण की वजह से वह सर्वमान्य नेता बने। आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर हम सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए है।

इस अवसर पर व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल, पूर्व महामंत्री संदीप जैन, शंकर श्रीवास्तव, संतोष लालवानी, नंदकुमार यादव, चक्रेश नायक, अजय तिवारी जयकुमार जैन, जयराम तिवारी, बबलू जायसवाल, कमलेश नामदेव, पार्षद सोनिया रंजीत ठाकुर, विधयेश भापकर, विजय उपाध्याय, जितेंद्र साहू, राज भटनागर, गुल्लू गुप्ता, श्रीकान्त साहू आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88