सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक ने फिर किया रक्तदान

सीधी जबलपुर दर्पण । भूतपूर्व सैनिक सतीष कुमार चतुर्वेदी सेवानिवृत्त होने के बाद से लोगों की जान बचाने के लिए लगातार रक्तदान कर रहे हैं। सतीष कुमार चतुर्वेदी सितंबर 2021 में सेवानिवृत्त हुए थे। जनवरी 2022 से उनके द्वारा रक्तदान किया जा रहा है। वर्ष में तीन से चार बार रक्तदान करने का सिलसिला अनवरत रूप से चल रहा है। वर्ष 2022 से वर्ष 2025 तक चार वर्षों से श्री चतुर्वेदी संजय गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रीवा में रक्तदान कर रहे हैं। अभी तक 14 बार उनके द्वारा रक्तदान किया जा चुका है। आज भी श्री चतुर्वेदी ने रक्तदान करते हुए लोगों को संदेश दिया कि रक्तदान करने से शरीर में किसी तरह की कमजोरी नहीं आती बल्कि इससे दूसरों की जान बचाने में मदद मिलती है।



