पुलिस थाने में हुई ग्राम कोटवारों की बैठक, होली त्यौहार के मद्देनजर दिए गए अवश्य दिशा निर्देश

विपरीत परिस्थितियों में तत्काल पुलिस को दें सूचना, अवैध चंदा वसूली पर होगी कार्रवाई।
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले के शहपुरा पुलिस थाने में नगर निरीक्षक अखिलेश दाहिया द्वारा आगामी दिनों मैं होली त्यौहार के मद्देनजर बैठक का आयोजन रखा गया। बताया गया कि ग्राम कोटवारों की आवश्यक बैठक होली त्यौहार के मद्देनजर रखी गई है, ग्राम कोटवारों को असामाजिक तत्वों पर नजर रखने व विपरीत परिस्थितियों में तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा गया है। बैठक के दौरान क्षेत्र के होलिका दहन समितियों के सदस्यों की भी बैठक ली गई,जहां सभी को आवश्यक जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। थाना क्षेत्रों में होली के त्यौहार में डीजे, जुलूस पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा,कोरोना वैश्विक महामारी के चलते भीड़ का जमावड़ा नहीं लगेगा, अवैध रूप से होली के नाम पर चंदा लेने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।



