दुकानदार से मारपीट करने वाले चारों आरोपियों पर एफआईआर

सीधी जबलपुर दर्पण । जिले के कुसमी बाजार स्थित कपड़ा व्यवसायी रमेश कुमार गुप्ता के दुकान में दिनांक 6 नवंबर 2025 शाम करीब 6:30 बजे दुकानदार एवं उनके सहयोगियो के साथ लाठी गड्ढों से मारपीट करने वालों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कपड़ा व्यवसायी रमेश कुमार गुप्ता ने जानकारी देकर बताया कि चारों आरोपी शराब के नशे पर मेरी दुकान पर आए थे और जबरदस्ती कपड़ा मांग रहे थे। मेरे इंकार करने के बाद अचानक बातचीत करते मेरे ऊपर भडक़ गए और मेरे एवं मेरे बड़े पिता यज्ञ नारायण गुप्ता के साथ मारपीट करने लगे जिससे मेरे बड़े पिता यज्ञ नारायण गुप्ता की हालत गंभीर हो गई है। मारपीट करने वाले आरोपी रमेश गुप्ता से मिली जानकारी के अनुसार व्यवसाय के साथ में मारपीट करने वाले लोग जिसमें अजय कुमार सिंह, प्रसुन्न सिंह, दिलीप कुमार सिंह एवं मनोज सिंह यह चारों लोग लाठी डंडों से मारपीट किये है। मामले की शिकायत दुकानदार के द्वारा थाना कुसमी में पहुंचकर की गई जिस पर थाना कुसमी में चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 296 (वी), 115 (2), 351 (3), 3/5 इन धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है एवं कुसमी पुलिस जांच विवेचना कर रही है।



