विधायक विनय सक्सेना के प्रयासों से त्रिमूर्ति नगर में आयोजित हुआ करोना वैक्सीनेशन का शिविर

जबलपुर (जबलपुर दर्पण )। उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक श्री विनय सक्सेना जी के प्रयासों तथा त्रिमूर्ति नगर व्यापारी संघ के सहयोग से त्रिमूर्ति नगर राम मंदिर के पीछे कांग्रेस नेता संजय उपाध्याय जी के निवास स्थान पर करोना वेक्सीनेशन के शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर मैं पात्रता रखने वाले क्षेत्रीय नागरिकों को करोन के टीके लगवाए गए।
शिविर के आयोजक त्रिमूर्ति नगर व्यापारी संघ के अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता श्री संजय उपाध्याय एवं युवा कांग्रेस नेता रविंद्र गौतम जी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज मंगलवार को सुबह 11:00 बजे से 4:00 बजे तक विधायक श्री विनय सक्सेना जी के प्रयासों से क्षेत्रीय नागरिकों को वैक्सीनेशन की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से आज त्रिमूर्ति नगर राजीव गांधी वार्ड में शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पात्रता रखने वाले ढाई सौ हितग्राहियों को करोना वैक्सीनेशन का टीका लगाया गया। वैक्सीन का दूसरा डोज 45 दिन के उपरांत निर्धारित स्थान पर शिविर आयोजित कर किया जाएगा, जिसकी सूचना एवं वैक्सीन का प्रमाण पत्र उन्हें फोन के माध्यम से उपलब्ध करा दी जाएगा।
इस अवसर पर शिविर के आयोजक संजय उपाध्याय, रविंद्र गौतम, प्रहलाद पटेल, भारतीय युवा एकता परिषद के अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष आईटी सेल आशीष जैन, टीकाराम कोष्टा, सुशीला कनौजिया, संजय सोनी, मनीष विश्वकर्मा, विनय डोलस, राजेश गौतम, रोहित नेमा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे



