मझौली में दिखा लॉकडाउन का असर

मझौली दर्पण। मध्यप्रदेश शासन की गाइड लाइन के अनुसार एवं करोना जैसी महामारी ओर वायरस को देखते हुए और जो प्रभाव आम नागरिकों पर पड़ रहा है इसके मद्देनजर मध्यप्रदेश शासन ने एक कड़ा नियम लागू किया है जिसमें नाइट कर्पू के साथ साथ शनिवार और रविवार का भी लाक डाउन लगाने का निर्णय लिया एवं सभी जिलों के कलेक्टरों को यह आदेश जारी किया गया की महानगरों के साथ-साथ छोटे नगरों में भी लॉकडाउन लगाया गया 60 घंटे का जो कि सारी दुकान बंद हो गई केवल कुछ जरूरत की दुकान खुली रही जैसे दूध दवाई अस्पताल बैंक एटीएम सब्जीऔर भी दैनिक जीवन में उपयोगी होने वाली आवश्यक वस्तुओं की दुकानें भी खुली जो कि नगर परिषद मझौली में भी लॉकडाउन सफल रहा इसमें प्रशासन का भी बहुत सहयोग मिला जिसमें थाना प्रभारी प्रभात शुक्ला एवं उनकी टीम और नगर परिषद मझौली के समस्त स्टाफ एवं सीएमओ मौसम पालेवाल का भी बहुत सहयोग मिला और तहसीलदार महोदय प्रदीप मिश्रा का भी सहयोग था।





