जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

क्राईम ब्रांच तथा ओमती एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

जबलपुर दर्पण। पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध कारोबार में लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध समर वर्मा तथा नगर पुलिस पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीतेश कुमार शिव एवं नगर पुलिस अधीक्षक ओमती पंकज मिश्रा के मार्गदर्शन में क्राईम ब्राचं तथा थाना ओमती एवं कोतवाली पुलिस द्वारा रिहाईशी इलाके में अवैध रूप से पटाखा बेचते हुये 2 दुकान संचालकों को पकड़ा गया है कब्जे से 2 लाख 70 हजार रूपये कीमती पटाखे जप्त किये गये है।थाना प्रभारी ओमती श्री वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि आज दिनंाक 4-11-23 को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि मुकादमगंज-गलगला में जयसवाल गिफ्ट नाम दुकान से पटाखा सामाग्री बेची जा रही ।ं सूचना पर मुखबिर के बताये दुकान में दबिश दी गयी जयसवाल गिफ्ट दुकान मे दबिश दी गयी, दुकान में श्रीमति शारदा देवी मिली जो काफी बड़ी मात्रा मे पटाखे एवं विस्फोटक सामग्री विक्रय हेतु जमाये हुये रखे थी आसपास रिहायशी मकान एवं दुकान तथा बाजार मे काफी भीड़ थी दुकान के आसपास कोई भी सुरक्षा सामग्री एवं सुरक्षा उपकरण नहीं थे जिससे कोई भी घटना घटित होने की पूर्ण सम्भावना थी। जिससे दुकान पर विस्फोटक सामग्री पटाखा रखने के संबंध में वैध लाइसेस एव दस्तावेज मांगे गये जो लाइसेंस एवं दस्तावेज न होना बतायी। 21 कार्टून में भरे पटाखे कीमती लगभग 2 लाख रूपये के जप्त करते हुये धारा 286 भादवि, 5, 96, 98(1)(इ) विस्फोटक अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। इसी प्रकार थाना प्रभारी कोतवाली श्री राजेश बंजारे ने बताया कि क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदम गंज गलगला चौराहा स्थित दुकान का संचालक अमन जायसवाल अपनी दुकान से विस्फोटक सामग्री पटाखे रखे हुये बेच रहा है। सूचना पर मुखबिर द्वारा बताये स्थान गलगला चौराहे के पास मुखबिर के बताये दुकान मे दबिश दी दुकान से एक व्यक्ति काफी बड़ी मात्रा मे पटाखे एवं विस्फोटक सामग्री विक्रय हेतु जमाये हुये रखे था आसपास रिहायशी मकान एवं दुकान तथा बाजार मे काफी भीड़ थी दुकान के आसपास कोई भी सुरक्षा सामग्री एवं सुरक्षा उपकरण नहीं थे जिससे कोई भी घटना घटित होने की पूर्ण सम्भावना थी । दुकान संचालक ने नाम पता पूछने पर अपना नाम अमन जयसवाल उम्र 22 वर्ष निवासी गलगला मुकादम गंज कोतवाली बताया जिससे दुकान पर अवैध विस्फोटक सामग्री( पटाका) रखने के संबंध में वैध लाइसेस एव दस्तावेज मांगे गये जो लाइसेंस एवं दस्तावेज न होना बताया। अमन जायसवाल के कब्जे से 17 कार्टून में लगभग 70 हजार रुपये कीमती पटाखे एवं विस्फोटक सामग्री जप्त करते हुये धारा 286 भादवि, 5, 96, 98(1)(इ) विस्फोटक अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88