जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
पाटन में कोरोना का कहर

जबलपुर दर्पण पाटन संवादाता। पीएचसी से प्राप्त रिपोर्ट अनुसार कुल केश 141 एक्टिव केस 74 मगलवार 20/04/21 को पाटन हॉस्पिटल के पीएचसी डॉ आदर्श विश्नोई से प्राप्त जानकारी के अनुसार पाटन मे करोना के कुल केश 141 है। अभी वर्तमान में 74 एक्टिव केस है। बाकी 67 व्यक्ति स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज हुये है। पाटन मे कुल वैक्सीनेशन 28400 लोगो का किया जा चुका है एवं वैक्सीनेशन निरंतर जारी है। स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट करने/होम आइसोलेशन हेतु निर्देशित करने, सम्बंधित कंटेनमेंट क्षेत्रों में स्क्रीनिंग एवं संक्रमितों के प्राथमिक कांटैक्ट के सैम्पल लेने की कार्यवाही की जा रही है। पाटन छात्रावास में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर मैं अभी ऑक्सीजन की व्यवस्था एवं पैरामेडिकल स्टाफ ना होने की वजह से अभी लगभग 1 सप्ताह का समय और लग सकता है। प्रशासन की ओर से निरंतर प्रयास जारी हैं।पाटन नगर मे क्वॉरेंटाइन सेंटर जल्द से जल्द शुरू किया जायेगा जिससे करोना से ग्रस्त मरीजों का इलाज किया जा सके,प्रशासनिक जानकारी के अनुसार ग्राम चंदवा ग्राम महंगा मैं प्रशासन की तरफ से स्थिति अब कंट्रोल मे है। इससे परे वास्तविकता कुछ और है।अब आप सावधान हो जाए क्योकि कोविड अब गांव में भी प्रवेश कर गया है प्रतिदिन जबलपुर ग्रामीण क्षेत्र में 100 से 150 कोविड पॉजिटिव मरीज आ रहे हैं। प्रशासन की करोना की तैयारी की पोल खुलती नजर आ रही है। आप सभी को अपने स्वास्थ्य की देखभाल स्वयं ही करनी है। इस कारण आप सतर्क रहें, और जरूरी दिशा निर्देशों का पालन करें जो वर्तमान में सरकार के द्वारा जारी किए गए हैं। किसी को भी सर्दी खांसी और बुखार है।तो तुरंत शासकीय अस्पताल से संपर्क करें।जांच कराएं। दवा ले जाएं और स्वयं को एक कमरे में बंद कर लें।ताकि आपका परिवार बीमार ना हो जाए। जांच में यदि आप पॉजिटिव पाए गए तो घबराएं नहीं दवा लें और सबसे अलग रहें। यदि आपके घर में पर्याप्त स्थान नहीं है, तो कोरंटिन सेंटर आ जाए। सेंटर में आपके खाने पीने रहने की सुविधा मिलेगी। आपके स्वास्थ्य पर नजर रखी जाएगी।आवश्यकता होने पर आपको तुरंत अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।अब देखना होगा प्रशासन की ओर से कब तक छात्रावास पाटन में क्वॉरेंटाइन सेंटर चालू होता है।



