शासकीय प्राथमिक शाला गाड़ाघाट की शिक्षिका श्रीमती सरोज श्रीवास्तव की सेवानिवृत्ति पर:भावभीनी विदाई

पाटन नप्र/जबलपुर दर्पण। शासकीय प्राथमिक शाला गाड़ाघाट में पदस्य प्राथमिक शिक्षक श्रीमती सरोज श्रीवास्तव पति रमेश श्रीवास्तव अपनी 21 वर्ष की शासकीय सेवा पूर्ण करने पर साला परिवार की ओर से विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि ए.पी शुक्ला विशिष्ट अतिथि घनश्याम सिंह ठाकुर, चिंतामणि यादव, शेख आसिफ, लक्ष्मी प्रसाद ग्राम सरपंच की अध्यक्षता एवं मंचासीन शाखा प्रबंधक इलाहाबाद बैंक सुरेंद्र सोनी, रामेश्वर पटेल, सोनेलाल दुबे, राजकुमार दुबे, संतोष चौबे एचबीएसई एनपीएस और मैडम अनूप मिश्रा कैलाश शर्मा राम प्रकाश तिवारी राजेंद्र साहू सहित अन्य शालाओं के शिक्षक मुख्य रूप से उपस्थित रहे अभिनंदन पत्र का वाचन राजेश नायक द्वारा किया गया सेवानिवृत्त शिक्षक श्रीमती सरोज श्रीवास्तव का साला परिवार एवं शिक्षकों के द्वारा अभिनंदन साल श्रीफल से स्वागत किया गया ग्राम वासियों द्वारा भी भावभीनी विदाई दी गई साला की बालिकाओं के द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया उत्तम लाल झारिया, बृजेश दुबे ,नीलेश राठौर, धर्मेंद्र ठाकुर ने साला परिवार की ओर से विदाई दी आभार प्रदर्शन शिक्षक बृजेश दुबे द्वारा किया गया वक्ताओं के द्वारा इनके कार्यकाल में दी गई विशिष्ट सेवाओं का उल्लेख किया।



