मदर टेरेसा आश्रम के बच्चों के साथ 15 अगस्त मनाया

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक क्रिश्चियन मंच के जिला अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि जागरूक क्रिश्चियन मंच ने मदर टेरेसा आश्रम के मानसिक एवं शारीरिक रूप से विकलांग/ मंदबुद्धि बच्चों के साथ 15 अगस्त का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जहां एक तरफ मंच के सदस्यों को बच्चों के बीच जाकर खुशी और आनंद का अनुभव हुआ, वही बच्चों में भी मंच के सदस्यों से मिलने की उत्सुकता के साथ ही बच्चों में खुशी और आनंद साफ झलक रहा था, और परिवार भावना उत्पन्न हुई l मंच के सदस्यों ने महसूस किया कि मिशनरीज चैरिटी की सिस्टरस के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण कार्य है , क्योंकि इन्हें अपने परिवार का कोई अनुभव ना होने के बावजूद भी यह ऐसे बच्चों की देखभाल और पोषण करने में सक्षम हैं, वह भी उत्कृष्टता से जिसके लिए वे प्रचुर मात्रा में ईश्वर की कृपा और आशीष के पात्र हैं l जागरूक क्रिश्चियन मंच ने आगे बताया कि उन्होंने यह निश्चय किया है कि आने वाले समय में जागरूक क्रिश्चियन मंच सभी धर्म के लोगों के साथ बच्चों एवं बुजुर्गों के आश्रम में जाकर प्रेम और करुणा के साथ मिलकर उनके साथ समय व्यतीत करते हुए हर संभव सेवा कार्य करेंगे l विदित हो कि मदर टेरेसा आश्रम की सिस्टर मानव सेवा निशुल्क एवं निस्वार्थ रूप से करते आ रहे हैं l जागरूक क्रिश्चियन मंच के जिलाध्यक्ष- रॉबर्ट मार्टिन, जेम्स एंथोनी, क्रिस्टोफर नरोना, फ्रांसिस एंथोनी, क्लेमेंट पायस, फिलिप अंथोनी, रिंकू पीटर, लॉरेंस मार्टिन, अरुण मार्टिन, विवियन मार्टिन , जितेंद्र लाल, विशाल मैथ्यूज, विक्टोरिया दास, ज्योति लाजरस, डेजी डेनियल, डॉ कैरोलीन अब्राहम , डॉ एडलिन अब्राहम, फिलोमिना अब्राहम ,एलिजाबेथ फ्रांसिस, अलीशा मैथ्यूज, मंजू पीटर , एंजेल पीटर , प्रमिला लाल , परी अग्रवाल, राकेश श्रीवास, धनराज पिल्ले, शशि रमन स्वामी, विनोद सिंह, दिनेश गौड़, कुलदीप सिंह, नवनीत सैलानी, विक्की आहूजा, आदि उपस्थित रहे l



