मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

कलेक्टर ने की हमारा घर हमारा विद्यालय कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा

मण्डला। हमारा घर हमारा विद्यालय कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि हरेक घर तक पहुंच करते हुए प्रत्येक बच्चे को शैक्षिक गतिविधियों से जुड़ा जाए। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अभिभावकों का भी सहयोग प्राप्त किया जाए। जूम एप के माध्यम से संपन्न हुई इस बैठक में प्रभारी डीपीसी हीरेन्द्र वर्मा, एपीसी केके उपाध्याय, समस्त बीआरसी, बीएसी एवं जनशिक्षक सम्मिलित हुए।
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि लॉकडाऊन के कारण वर्तमान में स्कूलों का संचालन संभव नहीं है ऐसी स्थिति में बच्चों को शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़कर रखना नितांत आवश्यक है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए 6 जुलाई से हमारा घर हमारा विद्यालय कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है जिसमें राज्यशिक्षा केन्द्र द्वारा डिजीटल शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। प्राप्त सामग्री का बेहतर उपयोग करते हुए प्रत्येक बच्चे को न केवल शैक्षणिक गतिविधि से जोड़ा जाए बल्कि उनका उपलब्धि स्तर बढ़ाने का प्रयास किया जाए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी गंभीरता से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए डिजीटल कक्षाओं की जानकारी हर घर हर पालक तक पहुंचाते हुए प्रत्येक बच्चे को इस कार्यक्रम से जोड़ें। बच्चों की पढ़ाई के लिए उनके पालकों को भी प्रेरित किया जाए।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिन स्थानों पर नेटवर्क की दिक्कत है वहां पर पंचायत भवनों में एलईडी के माध्यम से अध्यापन कार्य कराया जाए। आवश्यकतानुसार चलित कक्षाओं का भी उपयोग किया जा सकता है, किन्तु इन कक्षाओं में सोशल डिस्टेसिंग का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने कहा कि हमारा घर हमारा विद्यालय कार्यक्रम को सफल बनाने में परिवार एवं पंचायत की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। बच्चों को घर में ही विद्यालय का वातावरण उपलब्ध कराने के लिए परिवार के सदस्यों को भी इस कार्यक्रम से अवगत कराया जाए। रैली आदि के कार्यक्रम आयोजित न किए जाएं। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि इस कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यक्रम से कम बच्चे जुड़ने की स्थिति में हर स्तर पर जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी। डीपीसी, एपीसी, बीआरसी, बीएसी एवं जनशिक्षक लगातार क्षेत्र का भ्रमण करें। बीआरसी एवं बीएसी प्रतिदिन कम से कम 10 घरों में संपर्क करें। उन्होंने डीपीसी को मॉनीटरिंग मॉड्यूल तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिदिन एक निश्चित समय तक दैनिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। पुस्तक वितरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने एक सप्ताह में शतप्रतिशत पुस्तक वितरण करने के निर्देश दिए। जिन बच्चों को अब तक पुस्तकें नहीं दी गई हैं उन्हें घर पहुंचाकर पुस्तकें दी जाए।

जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करें- कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि हमारा घर हमारा विद्यालय कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 जुलाई को डिजीटल कक्षाओं का शुभारंभ घंटी, थाली आदि बजाकर उत्साहपूर्वक माहौल में किया जाए। कोरोना वायरस के तहत् जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रत्येक गांव, पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। हमारा घर हमारा विद्यालय कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग प्राप्त किया जाए। बेहतर होगा जनप्रतिनिधियों के घरों में भी डिजीटल कक्षाओं का संचालन किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88