प्रदेश के वरिष्ट पत्रकार शिव अनुराग पटैरिया के निधन पर जिले के पत्रकारो ने गहन शोक व्यक्त करते हुए दी भावभीनी श्रद्धाजंलि

पन्ना। बुन्देलखंड क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले राजधानी भोपाल मे स्थापित वरिष्ट पत्रकार शिव अनुराग पटैरिया का निधन इन्दौर अस्पताल मे हो गया। उनके निधन का समाचार सुनते ही पूरें प्रदेश के पत्रकार जगत मे शोक की लहर है। श्री पटैरिया के निधन पर पन्ना जिले के पत्रकारो ने गहन शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धाजंलि अर्पित की तथा ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके परिवार को यह बज्रपात सहन करने की शक्ति देने की भगवान से कामना की है। ज्ञात हो की श्री पटैरिया जी द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र मे ख्याती अर्जित की थी उन्होने हमेशा युवा पत्रकारो को हर संभव सहयोग किया तथा उन्हे पत्रकारिता के क्षेत्र मे कार्य करने के लिए प्रेरित किया। दुःख व्यक्त करने वालो मे पत्रकार मनीष मिश्रा, नईम खान, सादिक खान, महबूब अली, राकेश शर्मा, एम. एस. खान, ऋषि कुमार मिश्रा, डीके साहू, लक्ष्मीकान्त शर्मा, टाईगर खान आदि।



