सनातन संस्कृति में ही विश्व कल्याण की भावना निहित है: स्वामी जी

जबलपुर दर्पण। सनातन की मूल परंपराओं से सभी को जोड़ना हमारा लक्ष्य है! क्योंकि सनातन धर्म ही एक ऐसा धर्म है जिसमें सर्व कल्याण की भावना निहित है! हम ऐसी संस्कृति का निर्वहन कर रहे हैं जहां पेड़ पत्थर नदियां तालाब सभी की पूजा की जाती है! इस जीवन दर्शन को अपनाने से ही पूरे विश्व में शांति स्थापित की जा सकती है! यह विचार स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती महाराज ने समदड़िया इन होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में रखें! उन्होंने कहा कि कोलकाता से आई एक्स मुस्लिम बेटी हिना की घर वापसी कराई गई थी उसका नाम नर्मदा देवी रखा गया है! उन्होंने कहा कि संपूर्ण विश्व में 20 करोड़ महिलाओं का प्राइवेट पार्ट सिर्फ धर्म के नाम पर काट दिया जाता है। ऐसे में पीड़ित महिलाओं को संरक्षण देना सभी का दायित्व है। प्रेस वार्ता के दौरान एक्स मुस्लिम हिना ने अपने आपबीती बताइ। उन्होंने बताया कि मदरसे में मौलाना ने उनके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। शादी हुई तो पति प्रताड़ित करता था। जिसके चलते उन्होंने स्वामी जी से संपर्क साधा तो उन्होंने घर वापसी कराई। हिना ने कहा कि यह कोई धर्म परिवर्तन का मामला नहीं है बल्कि हिंदुस्तान में पैदा हुआ हर व्यक्ति सनातनी है । जरूरत है उसे अपने मूल संस्कारों को पहचानने की। इस अवसर पर हिंदू धर्मसेना के संस्थापक योगेश अग्रवाल, लता ठाकुर , राजेंद्र श्रीवास,नितेश पटेल,अंकित ग्रोवर निशांत भसीन, अक्षय गुप्ता,अक्षय रॉय आदि मौजूद रही।



