350 साल पुराना मनोकामना सिद्धि विनायक गणेश मंदिर सराफा

जबलपुर दर्पण। श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर सुनरहाई सराफा बाजार में 350 साल पुराना मनोकामना सिद्धि विनायक गणेश मंदिर शहर के हृदय स्थल में स्थित है। श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर अत्यंत प्राचीन मंदिरों में से एक है मंदिर के पुजारी पंडित अमित तिवारी के मुताबिक यह मंदिर 350 साल पुराना है उनकी पांचवी पीढ़ी इसी मंदिर में पुजारी के रूप में सेवारत है मेरे पूर्वजों में मेरे दादाजी परिवार के पूर्वजों में जगन्नाथ तिवारी मेरे दादाजी कुंजबिहारी तिवारी पिताजी घनश्याम तिवारी मैं अमित तिवारी एवं मेरे पुत्र देवांश तिवारी एवं गोरख तिवारी मंदिर में पुजारी के रूप में सेवारत हैं। यहां भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है 12 महीने यहां श्रद्धालु अर्जी लगाते हैं इन्हें मनोकामना वाले गणेश जी भी कहा जाता है। जो कि एक ही चबूतरा में गणेश जी की साथ रिद्धि सिद्धि महादेव पार्वती जी लक्ष्मी जी कुबेर एक ही साथ एक ही पत्थर में बने हुए हैं और जहां पर प्रतिमा विराजित हैं उनके नीचे एक तिजोरी नुमा चबूतरा बना हुआ है जोकि सुनरहाई सराफा बाजार अम्मा मार्केट के सामने स्थित गणेश उत्सव के दौरान विविध कार्यक्रम किए जा रहे हैं वहीं श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है इस मंदिर में सच्ची श्रद्धा भक्ति के साथ जो भी श्रद्धालु मन्नत करते हैं उनकी मनोकामना पूरी होती है 10 दिवसीय गणेश उत्सव के दौरान यहां होने वाले कार्यक्रमों में उपस्थिति का आग्रह किया है गणेश जी का सिंगार होता है और बारस के दिन प्रसाद का वितरण होता है। क्षेत्रवासी ओमकार मिश्रा रमेश चंद्र सोनी, रामचंद्र सोनी राजकुमार सलाम, मुन्ना लाल सोनी मुकेश राठौर राजेश सोनी यशपाल सोनी शेखर सोनी आनंद वर्मा समस्त क्षेत्रवासी एवं महिला मंडल सभी से दर्शन करने का अनुरोध किया।



