खास खबरजबलपुर दर्पणमण्डला दर्पणमध्य प्रदेश
नेता जी कहे…शराब लोगों के लिए टॉनिक से कम नहीं

मध्यप्रदेश मे करोना की रफ्तार धीमी पड़ने से प्रदेश के अधिकांश जिले लॉकडाउन से अनलॉक होते ही मध्यप्रदेश के सभी जिलो मे शराब की दुकानें खोलने और उसकी टाइमिंग ज्यादा होने के सवाल पर केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने गजब का लॉजिक वाला बयान दिया है। फग्गन सिंह का कहना है कि शराब लोगों को टॉनिक की तरह लगती है।लोग अन्य जरूरी चीजों से ज्यादा शराब की दुकानें खोलने की मांग कर रहे थे यही वजह है कि प्रदेश सरकार ने शराब की दुकानें खोलने का फैसला किया है। केंद्रीय मंत्री का कहना है कि शराब लोगों के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं है। कोरोना काल में यह उन्हें ज्यादा महत्वपूर्ण लगती है।शायद इसलिए दुकान खुलते ही यहां भीड़ जमा हो जाती है। इससे पहले भी, इंदौर से विधायक आकाश विजयवर्गीय ने भी अजीब बयान दिया था मध्यप्रदेश के खजाने की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण हमें शराब दुकान खोलने का निर्णय लेना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा राजस्व आबकारी विभाग से ही आता है। इससे यह स्पष्ट हो जाता है। शराब का सेवन करने वालों से ही देश की अर्थव्यवस्था निर्भर है। ऐसी सूरत में शराब की दुकान खोलना लाजमी है।



