हैण्डपंप से पानी भरने से मना करने की बात पर धारदार हथियार से हमला कर महिला की हत्या

थाना मझोली में रविवार को दिनाॅक 16-5-21 की सुबह ग्राम बडा अभाना में महिला के साथ मारपीट होने एवं महिला के घायल पडे होने की सूचना पर पहुंची पुलिस को गोजीलाल रैकवार उम्र 62 वर्ष निवासी बडा अभाना ने बताया कि आज सुबह लगभग 5 बजे पत्ती तोड़ने वह जंगल चला गया था, बड़ा बेटा नरेश भी सुबह 8 बजे काम पर चला गया था घर पर उसकी पत्नि मुन्नी बाई अकेली थी, सुबह 10-30 बजे पत्ती तोडकर वह घर वापस आ रहा था रास्ते मे फूलबाई ने बताया कि मुन्नी बाई के मुंह से खून बह रहा है, वह तुरंत घर पहुंचा उसके घर से संदीप रैकवार, अंशुल ठाकुर भागते हुये दिखे उसकी पत्नि खून से लथपथ पड़ी थी, जिसके सिर, हाथ, कमर, में धारदार हथियार की चोटें थी, उसकी पत्नि मुन्नी बाई रैकवार उम्र 55 वर्ष की मृत्यु हो चुकी थी। संदीप रैकवार एवं अंशुल ठाकुर ने उसकी पत्नि श्रीमति मुन्नी बाई पर किसी धारदार हंसिया से हमला कर हत्या कर दी है।
घटित हुई घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर एस.डी.ओ.पी. सिहोरा श्रुत कीर्ति सोमवंशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल, मौके पर पहुंचे।
वरिष्ठ अधिकारियों एवं सूचना पर पहुंची एफ.एस.एल. टीम की उपस्थति में घटना स्थल एवं शव का बारीकी से निरीक्षण करते हुये पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये धारा 302,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा आरोपियेां की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षाक ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल एवं एसडीओपी सिहोरा श्रुत कीर्ति सोमवंशी के मार्गदर्शन में थाना मझोली कें अंधिकारी/कर्मचारियों की टीम गठित कर लगायी गयी। जिस पर
टीम को दौरान पतासाजी के ज्ञात हुआ कि संदीप रैकवार एवं अंशुल ठाकुर गाॅव से लगी पहाडी की ओर भागते दिखे हैं, टीम के द्वारा पहाड़ी मे घेराबंदी कर दबिश देते हुये आरोपी संदीप रैकवार उम्र 36 वर्ष एवं अंशुल ठाकुर उम्र 25 वर्ष दोनों निवासी बड़ा अभाना को अभिरक्षा मे लेते हुये थाने लाया गया एवं सघन पूछताछ की गयी जिस पर पाया गया कि संदीप रैकवार की मुन्नीबाई रैकवार रिश्तेदार लगती है, संदीप रैकवार की बेटी मुन्नी बाई के घर के सामने हैण्डपंप पर पानी भरने गयी थी जिसे मुन्नी बाई ने पानी भरने से मना कर दिया था एवं कहा था कि दुबारा नहीं आना, आज संदीप रैकवार मुन्नी बाई के घर पहुंचा एवं मुन्नी बाई से कहा कि मेरी बेटी को पानी भरने से क्यों मना किया तो मुन्नी बाई कहने लगी कि तू मेरे घर क्यों आया और पत्थर उठाकर फेंक कर मारी तो संदीप रैकवार अपने घर चला गया एवं घर से हंसियानुमा बका लेकर गाॅव के अंशुल ठाकुर को साथ लेकर पहुंचा, तथा संदीप रैकवार ने हसियानुमा बका एवं अंशुल ठाकुर ने हाथ मुक्को से मारपीट की जिससे कुछ की देर मे मुन्नी बाई की मृत्यु हो गयी, संदीप रैकवार ने हंसिया अपने घर के छज्जे में छिपा दिया तथा दोनों पहाडी की ओर भाग गये थे।
आरोपी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त हंसियानुमा बका जप्त करते हुये दोनेां आरोपियों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनाॅक 17-5-21 को मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
उल्लेखनीय भूमिका रही – महिला की हत्या कर फरार हुये दोनो आरोपियों को चंद घंटो मे गिरफ्तार करने में थाना मझोली के उप निरीक्षक एन.आर. सिन्हा सहायक उपनिरीक्षक रामसनेही पटेल, आरक्षक अमित पटेल, रामानंद, गोविंद एवं पंकज राय की सराहनीय भूमिका रही।
मनीष श्रीवास रिपोर्टर



