डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

भाजपा जिला युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जरूरत मंदो को बांटा राशन

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के उच्च पदाधिकारियों के आवाहन पर जिले में जरूरतमंदों को सुखा राशन सहित मास्क का वितरण किया जा रहा है। जागरूकता के दौरान कोविड वैक्सीनेशन को पूरी तरह से सुरक्षित व प्रभावित बता कर लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित भी कर रहे है। बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के आव्हान पर व भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत के मार्गदर्शन में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीश शर्मा के नेतृत्व में जिला भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री निशांत प्रश्नानी एवं जिला कार्यालय मंत्री यशवंत तोमर डिंडोरी,मंडल प्रभारी प्रशांत सोनी ,यशवंत तोमर एवं विकाश वेव्हार ,अभय पांडे आदि के द्वारा डिंडोरी ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर लोगों को सूखा राशन वितरित किया गया। कार्यकर्ता गांव गांव जाकर लोगों से अपील कर जनता कर्फ्यू का पालन करने को कह रहे हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संदेश में कहा है कि कोरोना से बचाव की जंग में अब जिनकी उम्र 18 से अधिक है, ऐसे व्यक्ति भी अब बिना किसी अफवाहों में आए कोरोना से बचाव के लिए अब कोरोना का टीका अवश्य रूप से लगवा‌ सकेंगे। युवा मोर्चा के मंत्री ने सभी युवाओं और आमजन को कोरोना काल में प्रदेश सरकार द्वारा तीन माह का मुफ्त राशन व मनेरगा के माध्यम से प्राप्त रोजगार की जानकारी दी। कोरोना से बचाव के लिए युवा मोर्चा जिला मंत्री ने दो गज की दूरी, निरंतर मास्क के उपयोग व कोरोना का टीका लगवाने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88