खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

संक्रमण की चैन को तोड़ने जिले में 27 मई तक लागू रहेगा कोरोना कर्फ्यू

जिले में कोरोना संक्रमण की महामारी को रोकने के लिए जिले में अब 27 मई तक कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। जिला प्रशासन के द्वारा जारी कोविड-19 के प्रोटोकाॅल का सभी व्यक्तियों ने कड़ाई से पालन किया है। यही वजह है कि जिले में कोरोना संक्रमण की पाॅजीटिव दर 15 प्रतिशत से कम हुई है। हमें कोरोना संक्रमण की चैन को पूर्णतः तोड़ना होगा, इसके लिए संघर्ष जारी है। इस संघर्ष में सभी व्यक्ति, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि सहभागी बनें। कलेक्टर रत्नाकर झा की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्टेट सभाकक्ष में आयोजित जिला क्राईसिस मैनेजमेंट समिति की बैठक में उक्त निर्णय लिए गए। इस अवसर पर पूर्व केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, जिला भाजपा अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत, नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, जिला भाजपा महामंत्री राजेन्द्र पाठक, पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, अपर कलेक्टर मनीषा भगवती पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल, एसडीएम डिण्डोरी महेश मण्डलोई, एसडीएम शहपुरा अंजू अरूण विश्वकर्मा, सहायक कलेक्टर सुश्री सृष्टि जयंत देषमुख, डिप्टी कलेक्टर रजनी वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.रमेश मरावी, डाॅ.सुनील जैन, अशोक अवधिया, लक्ष्मी नारायण अवधिया, इंद्रपाल सोनपाली सहित जिला क्राईसिस समिति के सदस्य मौजूद थे। कलेक्टर रत्नाकर झा ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए ऑक्सीजन, रेमेडीसीविर इंजेक्शन दवाईयां, कोरोना किट, ऑक्सीमीटर, थर्मल स्कैनर और बिस्तरों की पर्याप्त संख्या उपलब्ध है। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ऑक्सीजन सिलेण्डर उपलब्ध कराये गए हैं। जिससे कोरोना से संक्रमित मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्होंने कहा कि जिलों में कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए 105 आईसीयू बैड उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त जिला चिकित्सालय में 40 बैड भी तैयार किए जा रहे हैं। कोविड केयर सेंटरों में कोरोना संक्रमण से पीड़ित व्यक्तियों के लिए भोजन एवं उपचार का उचित प्रबंध किया गया है। कोविड केयर सेंटर और होम आईसोलेट मरीजों का नियमित रूप से उपचार किया जा रहा है। कलेक्टर श्री झा ने जिले में सभी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजनों पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए प्रत्येक पुलिस थाना स्तर पर बैठक आयोजित कर कार्रवाई करने को कहा गया।

– जिले में ही मिले कोविड मरीजों को बेहतर इलाज,बनाई गई रणनीति।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रोटोकाॅल का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 100 को दें, जिससे ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई की जा सके। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा। कलेक्टर झा ने कहा कि जिले में रोजाना कोरोना टेस्ट के सैंपल बढ़ाये गए हैं। जिससे कोरोना संक्रमण से प्रभावित मरीजों की पहचान कर उनका उपचार किया जा सके। उन्होने कहा कि लोगों को कोरोना कफ्र्यू में रोजगार उपलब्ध होता रहे, इसके लिए सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्य प्रारंभ है। अब लोगों के पास रोजगार की कोई समस्या नहीं है। इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य भी प्रारंभ है। कलेक्टर रत्नाकर झा ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी व्यक्ति हमेशा मास्क पहनें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और हाथों को सैनेट्राईज करें। घर में रहें, सुरक्षित रहें, बिना किसी वजह के घर से बाहर न निकलें। उन्होंने कहा कि सर्दी—खांसी और बुखार से पीड़ित व्यक्ति जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र या कोविड केयर सेंटर से तत्काल संपर्क कर उपचार कराएं। उन्होंने अपील की है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की बीमारी को न छुपाए, समय पर जानकारी दें। जिससे उनका उपचार किया जा सके। उन्होंने बताया कि जिले में बाहर से आने वाले व्यक्तियों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कर उन पर निगरानी रखी जा रही है। गांव-गांव में कोरोना संक्रमण से बचाव के संबंध में जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कलेक्टर रत्नाकर झा ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण का कार्य प्रारंभ है। 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को टीका लगाया जा रहा है। जिले में टीकाकरण के लिए 7 हजार 340 डोज उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि सभी व्यक्ति अनिवार्य रूप से टीका लगवाएं। यह टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। जिला क्राईसिस मैनेजमेंट समिति की बैठक में पूर्व केबिनेट मंत्री श्री ओमप्रकाश धुर्वे, जिला भाजपा अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत, नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, जिला भाजपा महामंत्री श्री राजेन्द्र पाठक, डाॅ.सुनील जैन, इंद्रपाल सोनपाली, अशोक अवधिया ने भी कोरोना संक्रमण से बचाव एवं कोरोना कर्फ्यू के संबंध में अपने-अपने सुझाव रखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88