अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के नवीन कार्यकारिणी में सौंपे गए दायित्व

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। पिछले दिनों 15 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल ब्लाक मेहंदवानी की नवीन कार्यकारिणी घोषित कर दायित्व सौंपे गए हैं। बताया गया कि जनपद पंचायत मेहदवानी में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। बताया गया कि यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष जितेंद्र विश्वकर्मा, संयुक्त विभाग संगठन मंत्री अरविंद बघेल, जिला मंत्री विवेक जैन एवं मुकेश विश्वकर्मा, हिंदू हेल्पलाइन के जिला अध्यक्ष जिनेंद्र सिंह ठाकुर तथा ब्लॉक अध्यक्ष जय राम साहू की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक के समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की गरिमामई मौजूदगी रही। इस अवसर पर संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाते हुए ब्लॉक स्तरीय वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को नवीन दायित्व सौंपे गए। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी नव-नियुक्त नवीन पदाधिकारी से यह अपेक्षा करता है कि वे हिंदू रक्षा, सुरक्षा, सम्मान तथा धर्म और समाज कल्याण के लिए पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा एवं निस्वार्थ भाव से कार्य करते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। आयोजित बैठक में जय श्री राम साहू को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। श्री साहू ने कहा कि यह दायित्व मिलना उनके दीर्घकालिक समर्पण एवं सक्रिय योगदान का संगठन ने उन्हें सम्मान दिया है। संगठन परिवार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना कर संगठन अनुरूप कार्य करने को कहा है।


