जबलपुर दर्पण

हितकारिणी की दो दिवसीय एथलेटिक पीटी एवं एरोबिक प्रतियोगिताएं संपन्न

जबलपुर दर्पण । पंडित रवि शंकर शुक्ला स्टेडियम राइट टाउन में, हितकारिणी सभा विद्या परिषद द्वारा आयोजित दो दिवसीय एथलेटिक , पीटी एवं एरोबिक्स की प्रतियोगिताएं आज संपन्न की गई ।आज के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हितकारिणी सभा की सभापति माननीय सुनैना पटेरिया एवं विशिष्ट अतिथि हितकारिणी सभा के अध्यक्ष नित्य निरंजन खमरिया जी रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता उपसभापति अशोक गुप्ता जी द्वारा की गई। विद्या परिषद द्वारा आयोजित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं को विद्या परिषद के मंत्री जयेश सिंह राठौर जी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया ।इस दौरान विभिन्न साहित्यिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं जिसमें बैडमिंटन, वॉलीबॉल ,कबड्डी ,खो-खो तथा गोला फेक, तवा फेक एवं भाला फेंक प्रतियोगिताओं के साथ-साथ, एकल नृत्य एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिताएं तथा विभिन्न दौड़े एवं पीटी तथा एरोबिक की प्रतियोगिताएं छात्र-छात्राओं के चहुमुखी विकास के लिए आयोजित की गई ।हितकारिणी सभा के सिद्धांत _कक्षा ,मंच एवं मैदान को आदर्श मानकर छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिवर्ष इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है ।आज संपन्न की गई प्रतियोगिताओं में हितकारिणी सभा के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। 100 मी, 200 मी, 400 मी, 600 मी तथा 800 मी की दौड़ो का तथा रिले रेस का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार एवं ट्राफियां जीती । इसके साथ ही जिन विद्यालयों एवं महाविद्यालय ने सभी खेलों में सर्वाधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन किया उन्हें चैंपियनशिप की ट्रॉफी प्रदान की गई, जिसमें बालक वर्ग में हितकारिणी विद्यालय गोरखपुर एवं बालिका वर्ग में हितकारिणी डुमना और हितकारिणी बी टी तिराहा को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। महाविद्यालय में चैंपियनशिप ट्रॉफी महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग में हितकारिणी ला कॉलेज को प्रदान की गई। साथ ही साथ राष्ट्रीय खिलाड़ी हितकारिणी गोरखपुर के छात्र अर्जुन गोटियां को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया ।आज की प्रतियोगिताओं के निर्णायक ओमकार दुबे जी (सेवानिवृत्त खेल अधिकारी साइंस कॉलेज), तथा डॉ.रीना मिश्रा (रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर) एवं डॉ रश्मि शुक्ला (असिस्टेंट प्रोफेसर हितकारिणी बी एड.कॉलेज) रही ।कार्यक्रम को सफल बनाने में हितकारिणी के खेल अधिकारी श्री दिनेश सिंह, श्री शेखर खमरिया , विद्या परिषद के संयोजक नरेश तिवारी, सहसंयोजक राजीव श्रीवास्तव, राजेंद्र तिवारी एवं हरीश विश्वकर्मा ,विनोद नामदेव, कुंज बिहारी हनुमत तथा समस्त विद्यालय एवं महाविद्यालय के प्राचार्य गण एवं स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।विजयी छात्र छात्राओं को अतिथियों श्रीमती सुनैना पटेरिया एवं अशोक गुप्ता जी तथा जयेश सिंह राठौर जी के द्वारा मेडल, सर्टिफिकेट तथा ट्रॉफी प्रदान की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88