निगमायुक्त की पहल पर शहरवासियों के लिए अनेक क्षेत्रों में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे राष्ट्रीय ध्वज

जबलपुर दर्पण। आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए नगर निगम प्रशासन भी पूरी तरह से तैयार है इसके लिए नगर निगम आयुक्त आशीष वशिष्ठ के निर्देश पर राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से जुड़े स्व सहायता समूह के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण कराया जा रहा है ।सहायक आयुक्त अंकिता जैन ने बताया कि स्व सहायता समूह के द्वारा तैयार राष्ट्रीय ध्वज बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे जिन्हें शहर के अलग-अलग क्षेत्रों एवं प्रमुख रूप से संभागीय कार्यालयों के आस पास उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान के लिए नगर निगम प्रशासन द्वारा बड़ी संख्या में राष्ट्रीय ध्वजों का निर्माण कराया जा रहा है।



