जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सांची के तीन नवीन उत्पाद ब्रज पेडा, गाय का घी और बेसन लड्डू हुये लांच

जबलपुर दर्पण भोपाल। एमपी स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लि. से सम्बद्ध भोपाल एवं ग्वालियर सहकारी दुग्ध संघ द्वारा तैयार किए गए सांची ब्राण्ड के तीन नवीन दुग्ध उत्पाद ब्रज पेडा, गाय का घी और बेसन लड्डू की लॉचिंग बुधवार 03 अगस्त की सुबह भोपाल सहकारी दुग्ध संघ परिसर मध्यप्रदेश शासन के माननीय मंत्री प्रेम सिंह पटेल के मुख्य आतिथ्य में की गई है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री जे. एन. कांसोटिया व एमपीसीडीएफ भोपाल के प्रबंध संचालक तरूण राठी, कुक्कुट विकास निगम के प्रबंध संचालक डॉ एसबीएल भदौरिया एवं पशुपालन विभाग के संचालक डॉ. आर. के. मेहिया, भोपाल दुग्ध संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरपीएस तिवारी की गरिमामय उपस्थिति रही है। इस कार्यक्रम में सांची की नवनियुक्त ब्राण्ड एम्बेसडर के रूप में मध्यप्रदेश के किसान की बेटी पर्वतारोही सुश्री मेघा परमार का उपस्थित गणमान्य नागरिकों से परिचय कराया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने कहा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की मेहनत से प्रदेश और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मेहनत से देश आगे बढ़ रहा है, मेहनत करने से सभी का विकास होता है। उन्होंने सीहोर जिले की किसान की बेटी पर्वतारोही सुश्री मेघा परमार को ब्राण्ड एम्बेसडर बनने की बधाई देते हुए कहा कि सांची का उत्पाद घर घर पहुंचेगा और लोगों को इसका पूरा-पूरा लाभ मिलेगा। उन्होने सांची ब्राण्ड के तीन नवीन दुग्ध उत्पाद गाय का घी, ब्रज पेडा और बेसन लड्डू बनाने पर दुग्ध संघों और विभागीय अधिकारियों को बधाईयां भी दी है। यह भी कहा कि आने वाले सभी त्यौहारों को सांची दुग्ध और उसके उत्पादों के साथ अवश्य मनाएं।

सांची ब्राण्ड एम्बेसडर सुश्री मेघा परमार ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग के एसीएस, को धन्यवाद देते हुए कहा कि सांची परिवार से मुझे जोडे रखने का मौका दिया है। उन्होने कहा कि मेरा जन्म से नाता संाची से है, मेरे पिता किसान है और घर का खर्च भी हमारी डेयरी से चलता है, दूध की डेयरी पर बचपन से ही अपने पिता के साथ जाती थी और दूध की जांच इत्यादि देखती थी और सांची की गाडी आकर हमारी डेयरी का दूध ले जाकर उसका भुगतान करती थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88